लखनऊ अग्निकांड की सूचना मिलते ही अलीगढ़ से लौटे सीएम योगी, लोकार्पण-शिलान्यास के बाद सभी कार्यक्रम किए निरस्त

लखनऊ अग्निकांड की सूचना मिलते ही अलीगढ़ से लौटे सीएम योगी, लोकार्पण-शिलान्यास के बाद सभी कार्यक्रम किए निरस्त

CM Yogi returned from Aligarh immediately

CM Yogi returned from Aligarh immediately

अलीगढ़। CM Yogi returned from Aligarh immediately, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को जिले मे पहुंचकर 462 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलन्यास किया। नुमाइश मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि विकास की प्रक्रिया न कभी रुकी है और न रुकेगी।

सीएम योगी ने डबल इंजन सरकार के नेतृत्व में अलीगढ़ लगातार नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है। हालांकि, संबोधन के अंत में लखनऊ में आग की एक गंभीर घटना की सूचना मिलने पर मुख्यमंत्री ने अपना कार्यक्रम संक्षिप्त कर दिया और तत्काल राजधानी लौटने का निर्णय लिया।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन की शुरुआत "वृंदावन बिहारी लाल की जय" के उद्घोष के साथ की। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानी राजा महेंद्र प्रताप सिंह, बाबा खेरेश्वर, बाबा अचलेश्वर और पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को नमन करते हुए कहा कि इन महापुरुषों ने समाज और राष्ट्र के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

उन्होंने कहा कि राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय की मांग वर्षों पुरानी थी, जिसे प्रदेश सरकार ने पूरा किया है और अब यहां शिक्षा के साथ अन्य आधारभूत सुविधाओं का भी तेजी से विस्तार हो रहा है।

मुख्यमंत्री ने अलीगढ़ के ताला एवं हार्डवेयर उद्योग से जुड़े कारीगरों और हस्तशिल्पियों की सराहना करते हुए कहा कि उनकी मेहनत ने अलीगढ़ को वैश्विक पहचान दिलाई है।

उन्होंने कहा कि अब रक्षा औद्योगिक गलियारा (डिफेंस कॉरिडोर) अलीगढ़ को नई पहचान देगा और यह देश की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछले वर्षों में अलीगढ़ में हजारों करोड़ रुपये की विकास योजनाएं स्वीकृत हुई हैं। हाईवे, रिंग रोड, फ्लाईओवर और अन्य आधारभूत परियोजनाओं पर तेजी से कार्य हो रहा है।

उन्होंने कहा कि अच्छे जनप्रतिनिधि और स्पष्ट विजन वाली सरकार ही विकास को गति देती है। प्रदेश सरकार प्रत्येक नागरिक को सुरक्षा और विकास दोनों उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

लखनऊ घटना को लेकर सीएम योगी ने जताई चिंता

संबोधन के अंतिम चरण में मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें अभी लखनऊ में आग की एक गंभीर घटना की जानकारी मिली है, जिसमें बच्चों के प्रभावित होने की सूचना है। उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए बताया कि मामले की जांच के निर्देश दिए जा चुके हैं।

उन्होंने कहा कि उनकी इच्छा अलीगढ़ में अधिक समय रुकने की थी, लेकिन परिस्थिति की गंभीरता को देखते हुए उन्हें तत्काल लखनऊ लौटना पड़ रहा है।

मुख्यमंत्री के अचानक कार्यक्रम संक्षिप्त करने के कारण जनपदीय विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की प्रस्तावित समीक्षा बैठक स्थगित कर दी गई। केवल लोक निर्माण विभाग से संबंधित समीक्षा बैठक संपन्न हो सकी।

मुख्यमंत्री का प्रस्तावित रात्रि विश्राम कार्यक्रम भी निरस्त कर दिया गया और वह कार्यक्रम समाप्त होने के बाद लखनऊ के लिए रवाना हो गए।