डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस पर सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि, राष्ट्र निर्माण में योगदान को किया नमन
CM Yogi pays tribute on Dr. Syama Prasad
लखनऊ। CM Yogi pays tribute on Dr. Syama Prasad, प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक और भारतीय जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
मुख्यमंत्री ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल अस्पताल पहुंचकर डॉ. मुखर्जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और उनके राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान को स्मरण किया।
उन्होंने कहा कि 'एक देश में दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे' का उद्घोष देने वाले डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए समर्पित रहा।
भारत की एकता, अखंडता और राष्ट्रीय चेतना के लिए दिया गया उनका सर्वोच्च बलिदान देशवासियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा। डॉ. मुखर्जी का बलिदान देश में राष्ट्रवाद की लौ प्रज्ज्वलित करता रहेगा।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, जल शक्तिमंत्री स्वतंत्र देव सिंह, विधायक डॉ. नीरज बोरा, पूर्व मंत्री डा. महेंद्र सिंह, एमएलसी डॉ. लालजी प्रसाद निर्मल, अवनीश सिंह, महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी व भाजपा नेता नीरज सिंह मौजूद रहे।