अजय राय की टिप्पणी पर भड़के सीएम योगी, कहा— "यह कांग्रेस के राजनीतिक कुसंस्कार और मानसिक दिवालियेपन का प्रमाण"

अजय राय की टिप्पणी पर भड़के सीएम योगी, कहा— "यह कांग्रेस के राजनीतिक कुसंस्कार और मानसिक दिवालियेपन का प्रमाण"

1000224625

CM Yogi lashed out at Ajay Rai's comment, saying

नई द‍िल्ली। कांग्रेस प्रदेश अध्‍यक्ष अजय राय की पीएम नरेंद्र मोदी पर अर्मायद‍ित ट‍िप्‍पणी को लेकर मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ का बयान सामने आया है। मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ ने कहा क‍ि अजय राय द्वारा की गई असंसदीय और अक्षम्य टिप्पणी कांग्रेस के राजनीतिक कुसंस्कारों को प्रकट करती है। राहुल गांधी का नाम ल‍िए बि‍ना उन्‍होंने कहा क‍ि पूर्व में कांग्रेस के 'युवराज' भी अपने कुसंस्कार का परिचय दे चुके हैं।


सीएम योगी ने एक्‍स पर पोस्‍ट में ल‍िखा, ''आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के विषय में उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा की गई अभद्र, असंसदीय और अक्षम्य टिप्पणी कांग्रेस के राजनीतिक कुसंस्कारों को प्रकट करती है। पूर्व में कांग्रेस के 'युवराज' भी अपने कुसंस्कार का परिचय दे चुके हैं। कांग्रेस अब हताशा, निराशा, कुंठा और मानसिक दिवालियेपन के शीर्ष स्तर पर पहुंच चुकी है। अब देश वासियों से क्षमा मांगने लायक भी स्थिति उनकी नहीं रही है।''

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, "चाहे राहुल गांधी हों, या अन्य नेता, जिस तरह प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं, यह उनका मानसिक दिवालियापन है। देश के सर्वोच्च पद पर बैठे व्यक्ति के खिलाफ इस प्रकार की दुर्भावना रखना, इस तरह की भाषा का इस्तेमाल करना भारत की जनता कभी स्वीकार नहीं करेगी।"