CM Yogi Holds Janata

व्यस्त दिनचर्या के बीच सीएम योगी ने किया जनता दर्शन, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

pp

CM Yogi Holds Janata


उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को अपनी व्यस्त दिनचर्या के बीच ‘जनता दर्शन’ कार्यक्रम आयोजित कर प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने लोगों को भरोसा दिलाया कि जनसेवा, सुरक्षा और सुशासन सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा हर उचित समस्या का समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

जनता दर्शन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने सभी से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर उनके प्रार्थना पत्र लिए और संबंधित अधिकारियों को मामलों की जांच कर पीड़ितों को न्याय दिलाने के निर्देश दिए। इस दौरान बिहार से आई एक महिला भी मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचीं, जिनका सीएम योगी ने अभिवादन कर कुशलक्षेम पूछा।

मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिए कि वे स्वयं मामलों की निगरानी करें और पीड़ितों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सरकार हर जरूरतमंद की सहायता और न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है।

सीएम योगी ने अधिकारियों को संवेदनशीलता और तत्परता के साथ कार्य करने के निर्देश देते हुए कहा कि बिना किसी भेदभाव के सभी पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए। जरूरतमंदों के इलाज की समुचित व्यवस्था हो तथा जमीन कब्जाने वाले भू-माफियाओं और दबंगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

मुख्यमंत्री ने राजस्व और कानून व्यवस्था से जुड़े मामलों का शीघ्र निस्तारण करने पर भी जोर दिया।