CM Yogi holds Janata

गोरखपुर में CM योगी का जनता दर्शन, बीमारों को इलाज में मदद का भरोसा

undefined

CM Yogi holds Janata

योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर प्रवास के दौरान लगातार दूसरे दिन गोरखनाथ मंदिर में आयोजित ‘जनता दर्शन’ कार्यक्रम में लोगों की समस्याएं सुनीं।

राज्य सरकार के बयान के अनुसार, महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के बाहर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने करीब 200 फरियादियों से मुलाकात की और उनकी शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुना। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी मामलों का समयबद्ध, निष्पक्ष और संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

जनता दर्शन में गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए सहायता मांगने वाले लोगों से मुख्यमंत्री ने आयुष्मान भारत योजना के बारे में जानकारी ली और भरोसा दिलाया कि आर्थिक तंगी के कारण किसी का इलाज नहीं रुकेगा।

उन्होंने कहा कि अस्पताल से इलाज के खर्च का अनुमान मिलते ही जरूरतमंदों को विवेकाधीन कोष से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही लोगों से अपील की कि वे किसी भी समस्या को लेकर परेशान न हों, सरकार हर जरूरतमंद के साथ खड़ी है।