CM Yogi Distributes Appointment

लखनऊ में CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र, बोले- भर्ती प्रक्रिया में नहीं चली सिफारिश

pp

CM Yogi Distributes Appointment

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने UPPSC और UPSSSC द्वारा विभिन्न विभागों के लिए चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भर्ती प्रक्रिया की पारदर्शिता और निष्पक्षता पर जोर दिया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भर्ती प्रक्रिया के दौरान किसी भी अभ्यर्थी को सिफारिश या अनैतिक तरीके अपनाने की जरूरत नहीं पड़ी होगी। उन्होंने कहा कि आवेदन से लेकर परीक्षा परिणाम तक पूरी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से संपन्न हुई।

उन्होंने कहा, “जब नीयत साफ हो और नीति स्पष्ट हो, तो परिणाम आने में देर नहीं लगती। इसी का परिणाम है कि आज आपको नियुक्ति पत्र मिल रहा है।”

सीएम योगी ने यह भी कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को योग्यता और मेरिट के आधार पर रोजगार देने के लिए प्रतिबद्ध है तथा भर्ती प्रक्रिया में भ्रष्टाचार और पक्षपात के लिए कोई जगह नहीं है।