छत्तीसगढ़ में सीएम हेल्पलाइन की शुरुआत, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने खुद सुनीं शिकायतें
CM Helpline launched in Chhattisgarh
रायपुर: CM Helpline launched in Chhattisgarh, छत्तीसगढ़ में आम लोगों की सम्मया के समाधान के लिए सीएम हेल्पलाइन नंबर की शुरुआत की गई है। मंगलवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन एवं शिकायत प्रबंधन प्रणाली का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे। इस दौरान वह खुद फोन उठाकर लोगों की समस्या सुनने लगे और विभाग को समाधान करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने कॉलर से की बात
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हेल्पलाइन सेंटर के शुभारंभ के मौके पर खुद लोगों की समस्या सुनीं। सीएम खुद हेडफोन लगाकर बैठ गए और इसी दौरान एक कॉलर का हेल्पलाइन के नंबर पर कॉल आया। कॉल करने वाले कॉलर पूना राम ठाकरे ने अपनी शिकायत दर्ज कराते हुए कहा कि उन्होंने आय प्रमाण पत्र के संदर्भ में अपनी शिकायत दर्ज कराई है।
सीएम ने कहा जल्द निराकरण होगा
मुख्यमंत्री ने पहले कॉलर से बात करते हुए उनका नाम, निवास तथा समस्या की जानकारी ली। कॉलर ने बताया कि उनका नाम पूमाराम ठाकरे है और वह राजधानी रायपुर के रहने वाले हैं। मुख्यमंत्री ने कॉलर के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि आपकी शिकायत दर्ज कर ली गई है और जल्द ही आपकी समस्या का निराकरण हो जाएगा।
निर्देश समाधान तुरंत होना चाहिए
मुख्यमंत्री ने हेल्पलाइन सेंटर में पहुंचकर शिकायतों के पंजीयन, उनकी निगरानी एवं समाधान की प्रक्रिया का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से चर्चा करते हुए शिकायतों के त्वरित निराकरण, पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि शासन की प्राथमिकता प्रत्येक नागरिक की समस्या का समयबद्ध और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है।
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन एवं शिकायत प्रबंधन प्रणाली राज्य के सभी विभागों को एकीकृत रूप से जोड़ने वाली व्यवस्था है। इसमें 1,200 से अधिक शिकायत श्रेणियां तथा लगभग 8,000 अधिकारियों को चार प्रशासनिक स्तरों पर मैप किया गया है। ब्लॉक स्तर से लेकर राज्य स्तर तक बहु-स्तरीय एस्केलेशन प्रणाली के माध्यम से शिकायतों के समाधान की सतत निगरानी की जाती है।
- सीएम हेल्पलाइन सेंटर का निरीक्षण करने पहुंचे सीएम
- सीएम ने अधिकारियों को दिए निराकरण के निर्देश
- खुद हेडफोन लगाकर सीएम ने सुनी लोगों की समस्या
- छत्तीसगढ़ में मंगलवार से शुरू हुई है सीएम हेल्पलाइन
काम करने वाले कर्मचारियों से भी किया संवाद
मुख्यमंत्री ने हेल्पलाइन संचालन में कार्यरत युवाओं से भी संवाद किया और उनके कार्यों की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान बताया गया कि इस व्यवस्था के संचालन में स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए गए हैं, जिससे सेवा गुणवत्ता में सुधार के साथ-साथ रोजगार सृजन को भी बढ़ावा मिला है।