पंजाब: संगरूर उपचुनाव में वोट डालने नहीं पहुंच रहे लोग... अब CM भगवंत मान ने चुनाव आयोग से कर डाली यह बड़ी मांग

पंजाब: संगरूर उपचुनाव में वोट डालने नहीं पहुंच रहे लोग... अब CM भगवंत मान ने चुनाव आयोग से कर डाली यह बड़ी मांग

CM Bhagwant Mann this demand from the Election Commission on Sangrur by-election

CM Bhagwant Mann this demand from the Election Commission on Sangrur by-election

Punjab Sangrur By-Election Voting Today : पंजाब की संगरूर लोकसभा सीट पर आज उपचुनाव हो रहा है| लेकिन लगता है कि यहां के लोग वोट डालने में चाह नहीं रख रहे हैं| दरअसल, ऐसा इसलिए कहना पड़ रहा है क्योंकि अब 5 बजने जा रहा है और अबतक सिर्फ 29.07% ही वोटिंग हो सकी है| बतादें कि, शाम 6 बजे तक ही वोट डालने का समय है|

CM भगवंत मान ने चुनाव आयोग से की मांग ....

इधर, वोटिंग प्रतिशत को देखते हुए खुद सीएम भगवंत मान भी चिंतित नजर आ रहे हैं| तभी तो उन्होंने चुनाव आयोग से वोटिंग के समय को बढ़ाने की मांग की है| बतादें कि, सीएम मान ने अब से कुछ देर पहले एक ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है- हम भारत के चुनाव आयोग से मांग करते हैं कि कृपया वोटिंग के समय को 6 बजे से बढ़ाकर सायं 7 बजे तक करें। यह समय धान के मौसम का है। बहुत से लोग धान के काम में व्यस्त हैं या या अन्य काम पर गए हैं। मान ने कहा कि वोटिंग का समय बढ़ जाएगा तो वे संविधान के अनुसार अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे|

CM Bhagwant Mann this demand from the Election Commission on Sangrur by-election
CM Bhagwant Mann this demand from the Election Commission on Sangrur by-election

पहले सीएम मान ने लोगों से की थी अपील...

बतादें कि, इससे पहले दोपहर में भी सीएम मान ने एक ट्वीट किया था| तब भी वोट प्रतिशत बहुत कम था और इसे देखते हुए सीएम मान ने लिखा था- ''संगरूर लोकसभा उपचुनाव के लिए आज वोटिंग हो रही है. संगरूर की क्रान्तिकारी जनता से मेरी अपील है कि इस उपचुनाव में अपने बच्चों के बेहतर भविष्य और क्षेत्र के विकास के लिए मतदान अवश्य करें। इन्कलाब जिंदाबाद''

AAP की साख दांव पर....

बतादें कि, संगरूर लोकसभा सीट पर भगवंत मान सांसद थे लेकिन विधानसभा चुनाव में उतरने और जीत हासिल करने से उन्हें अपनी यह सीट छोड़नी पड़ी| जिसके बाद यह सीट खाली हो गई और अब इसपर उपचुनाव हो रहा है| वहीं, भगवंत मान के बाद अब आम आदमी पार्टी ने इस सीट पर गुरमेल सिंह को खड़ा किया है|

बरहाल, इस सीट पर आम आदमी पार्टी की साख दांव पर लगी है। पार्टी की चाहत है कि यह सीट जहां पहले उसकी थी तो अब इस उपचुनाव में भी वह इस सीट को जीते| लेकिन सिद्धू हत्याकांड के बाद पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार के प्रति लोगों का काफी गुस्सा देखने को मिला है|

26 जून को आएंगे नतीजे.....

आपको बतादें कि,देश की तीन लोकसभा सीटों और सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए आज सुबह से वोटिंग जारी है| उपचुनाव के नतीजे 26 जून को आएंगे| जानकारी दे दें, जिन तीन लोकसभा सीटों पर उपचुनाव हो रहा है, उनमें पंजाब की संगरूर लोकसभा सीट के अलावा उत्तर प्रदेश की रामपुर और आजमगढ़ लोकसभा सीट शामिल है| वहीं दिल्ली (राजेंद्र नगर विधानसभा सीट) झारखंड, आंध्र प्रदेश और त्रिपुरा की कुल सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हो रहा है|