CM Bhagwant Mann PC on Ex CM Channi: अल्टीमेटम का टाइम ओवर; पंजाब के CM का पूर्व CM चन्नी पर विस्फोटक खुलासा

अल्टीमेटम का टाइम ओवर; पूर्व CM चन्नी पर विस्फोटक खुलासा, पंजाब के CM भगवंत मान ने ये कौन से राज खोल डाले?

CM Bhagwant Mann PC on Ex CM Channi

CM Bhagwant Mann on Ex CM Channi: पंजाब के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता चरणजीत सिंह चन्नी को दिए गए अल्टीमेटम का टाइम ओवर होने के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फाइनली वो कर दिया है जो उन्होंने कहा था। मुख्यमंत्री मान ने सारे सबूतों और गवाहों के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए पूर्व सीएम चन्नी पर विस्फोटक खुलासा किया है। मुख्यमंत्री मान प्रेस कॉन्फ्रेंस में उस क्रिकेट खिलाड़ी को लेकर पहुंचे थे। जिससे नौकरी के लिए रिश्वत मांगी गई। भगवंत मान ने खिलाड़ी से रिश्वत मांगे जाने को लेकर पूरी कहानी बताई।

 CM Bhagwant Mann PC on Ex CM Channi
 CM Bhagwant Mann PC on Ex CM Channi

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बताया कि, वह पिछले दिनों आईपीएल मैच देखने के लिए धर्मशाला पहुंचे थे। जहां इसी दौरान खिलाड़ी से मुलाकात हुई। जिसने उन्हें अपनी पूरी आपबीती बताई। भगवंत मान ने बताया कि, खिलाड़ी का नाम जसइंदर सिंह है। जो कि किंग्स इलेवन पंजाब का है खिलाड़ी है। जसइंदर सिंह ने स्पोर्ट कोटे से PPSC का एग्जाम दिया था। जिसमें उसके नंबर्स भी काफी अच्छे आए। खासकर स्पोर्ट्स कोटे के अनुसार, वह एग्जाम में सिलेक्ट था। मगर जसइंदर सिंह का रिजल्ट जनरल कोटे में जारी किया गया। इसके चलते जब जसइंदर सिंह को नौकरी नहीं मिल पाई तो उसने सबसे पहले कैप्टन अमरिंदर से मुलाकात की। जो उस समय पंजाब के सीएम थे। कैप्टन ने जसइंदर सिंह की बात सुनने के बाद उसे भरोसा दिलाया कि उसे नौकरी मिलेगी। कैप्टन ने इस संबंध में आगे फाइल भेज दी।

मगर कुछ दिनों बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह पंजाब के सीएम पद से हट गए। जिसके बाद चरणजीत सिंह चन्नी नए सीएम बने। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बताया कि, चन्नी के सीएम बनने के बाद जसइंदर सिंह ने उनसे मुलाकात की। चन्नी ने भी कहा करा देंगे कोई बात नहीं। बाहर जाकर भतीजे से मिल हो। भगवंत मान ने बताया कि, जब जसइंदर सिंह ने गाड़ी में बैठे चन्नी के भतीजे जशन से मुलाकात की तो उसने 2 करोड़ रूपए इशारे में मांगे। लेकिन जसइंदर सिंह ने 2 लाख समझे। इसके बाद जसइंदर सिंह द्वारा जब 2 लाख की रकम चन्नी के भतीजे के पास ले जाई गई तो भतीजे ने 2 लाख रूपए लेने से मना कर दिया और चन्नी को पूरी बात बताई।

चन्नी का चढ़ गया पारा

भगवंत मान ने बताया कि, भतीजे से जानकारी पाकर चरणजीत सिंह चन्नी नाराज हो गए और जसइंदर सिंह को तमाम बातें सुना डालीं। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि, मामले में आगे की जांच के साथ कानूनी कार्रवाई की जाएगी और जसइंदर सिंह को नौकरी दी जाएगी। मान ने कहा कि, जसइंदर सिंह ही नहीं और भी ऐसे जितने लोग हैं। उन्हें भी नौकरी मिलेगी।

 CM Bhagwant Mann PC on Ex CM Channi
 CM Bhagwant Mann PC on Ex CM Channi

आज 2 बजे तक का था अल्टीमेटम

आपको बतादें कि, भगवंत मान ने इस पूरे मामले को लेकर चन्नी को आज 2 बजे तक का अल्टीमेटम दिया था। सीएम भगवंत मान ने कहा था कि, चरणजीत सिंह चन्नी जी मैं आपको 31 मई दोपहर 2 बजे तक समय दे रहा हूं... अपने भतीजे/भांजे द्वारा नौकरी के लिए खिलाड़ी से रिश्वत मांगने की सारी जानकारी सार्वजनिक कर दीजिए.... नहीं तो मैं 31 मई दोपहर 2 बजे के बाद फोटो, नाम और मिलने की जगह सहित सब कुछ पंजाबियों के सामने रख दूंगा....।