आज CM मान की शादी है... चंडीगढ़ में जुटने लगे मेहमान, देखें कौन-कौन पहुंचा?
BREAKING
चंडीगढ़ विजिलेंस का बड़ा एक्शन; HDM को 15000 रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा, साथ में दलाल भी गिरफ्तार, टीम ने बिछा रखा था जाल PM मोदी ने कहा- मेरा अगला जन्म बंगाल में होने वाला; मालदा में रैली को संबोधित करते हुए बयान, लोगों से माफी मांगी VIDEO हरियाणा में JJP के नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति; करनाल के इस नेता को सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी, निशान सिंह के इस्तीफे के बाद फैसला WhatsApp ने कहा- हम भारत छोड़ देंगे; दिल्ली हाईकोर्ट में दो टूक- हम मैसेजेस एन्क्रिप्शन नहीं तोड़ेंगे, मजबूर किया तो चले जाएंगे EVM-VVPAT पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला; 100% मिलान की मांग वाली सभी याचिकाएं खारिज, उम्मीदवारों को दिया ये विकल्प

आज CM मान की शादी है... चंडीगढ़ में जुटने लगे मेहमान, देखें कौन-कौन पहुंचा?

CM Bhagwant Mann Marriage

CM Bhagwant Mann Marriage

CM Bhagwant Mann Marriage: पंजाब के सीएम भगवंत मान आज दोबारा शादी कर रहे हैं| चंडीगढ़ स्थित उनके आवास पर शादी की सारी तैयारियां हो रहीं हैं| इधर, मेहमानों का भी पहुंचना शुरू हो गया है| बताया जाता है कि, सीएम मान यह शादी फिलहाल के लिए साधरण तरीके से कर रहे हैं| ज्यादा मेहमानों को नहीं बुलाया गया है| इस शादी में सीएम मान और उनकी दुल्हन के परिवार के लोग और बहुत करीबी लोग ही शामिल होंगे|

दिल्ली के सीएम पहुंचे...

इधर, दिल्ली के सीएम अरविन्द केजरीवाल सीएम मान की शादी में शामिल होने के लिए चंडीगढ़ पहुंच चुके हैं| केजरीवाल अपने परिवार के साथ सीएम मान की शादी में शिरकत कर रहे हैं| वहीं, सीएम मान के करीबी राघव चड्डा, मनीष सिसोदिया और दिल्ली के और कई नेता भी शादी में शामिल होंगे|

चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर मीडिया से रूबरू हुए केजरीवाल...

वहीं, चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर केजरीवाल ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा- "आज बहुत खुशी का दिन है कि मेरे छोटे भाई और पंजाब के मुख्यमंत्री विवाह के बंधन में बंध रहे हैं। मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं की उनको सुखी वैवाहिक जीवन दें।"

डा. गुरप्रीत कौर से हो रही शादी...

बतादें कि, सीएम भगवंत मान की दूसरी शादी (CM Bhagwant Mann 2nd Marriage) डॉ. गुरप्रीत कौर (Dr Gurpreet Kaur) से हो रही है| डॉ. गुरप्रीत कौर के बारे में बात करें तो वह हरियाणा के पेहोवा की रहने वाली बताई जाती हैं और एक एमबीबीएस डॉक्टर हैं| उनकी उम्र करीब 32 साल है| बताया जाता है कि, डॉ. गुरप्रीत कौर का परिवार इस समय पंजाब के मोहाली में रहता है|

CM Bhagwant Mann Marriage
CM Bhagwant Mann Marriage

दूसरी शादी के पीछे की कहानी ...

मिली जानकारी के अनुसार, भगवंत मान के पंजाब सीएम बनने से पहले (लगभग एक साल पहले) ही सब कुछ तय था लेकिन इसकी खबर किसी को भी नहीं लगने दी गई| अंदर ही अंदर सब होता रहा और अब जाके शादी का ऐलान किया गया| बताया जाता है कि, अपनी मां की ख्वाहिश पर मान यह शादी कर रहे हैं| उनकी मां की इच्छा है कि वह अपने बेटे का घर एक बार फिर बसते हुए देखें| डॉ. गुरप्रीत कौर भगवंत मान की मां की पसंद हैं| मां के कहने पर ही भगवंत मान गुरप्रीत से बात आगे बढ़ाई और शादी (CM Bhagwant Mann 2nd Marriage) को हां हो गई।

पहली पत्नी का नाम इंदरप्रीत कौर ...

बतादें कि, सीएम भगवंत की पहली शादी इंदरप्रीत कौर से हुई थी। लेकिन कहा जाता है कि मान की राजनीति के चलते यह शादी चल नहीं सकी| इसीलिए साल 2015 में दोनों ने आपसी सहमति से तलाक लेकर अलग होने का फैसला किया| तलाक के बाद इंदरप्रीत दोनों बच्चों को लेकर अमेरिका चली गईं। भगवंत मान के बेटे का नाम दिलशान और बेटी का सीरत है।