CM Bhagwant Mann latest tweet about Punjab
BREAKING
हरियाणा यूथ कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष बने निशित कटारिया; कांग्रेस ने प्रदेश और जिलास्तर पर पदाधिकारियों की घोषणा की, यहां पूरी लिस्ट हिमाचल में बड़ा हादसा; मंडी में यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, इतने लोगों की मौत, 20 यात्री घायल, कई गंभीर, अफरा-तफरी मची हरियाणा में IAS-HCS अधिकारियों की जिम्मेदारी बढ़ी; सरकार ने अतिरिक्त चार्ज सौंपा, जानिए किस अफसर को क्या? देखिए लिस्ट 'ईरान में तेहरान शहर तुरंत खाली करें सभी लोग'; अमेरिका ने बयान जारी कर दुनियाभर में मचाई खलबली, ट्रंप ने ईरान को दे डाली धमकी चलती बाइक पर कपल का जानलेवा इश्क; बीच सड़क युवक से लिपटकर पेट्रोल टंकी पर बैठी लड़की, ट्रैफिक पुलिस ने काटा 53,500 का चालान

Punjab के लिए बहुत बड़ा ऐलान... देखिये अपने इस Tweet में क्या कह रहे हैं नए-नवेले CM भगवंत मान

CM Bhagwant Mann latest tweet about Punjab

CM Bhagwant Mann latest tweet about Punjab

Punjab News : पंजाब का सीएम बनते ही भगवंत मान (Punjab New CM Bhagwant Mann) एक्शन में आ गए हैं| CM पद की शपथ लेने के दौरान जहां मान ने कहा था कि देर पहले ही बहुत हो चुकी है, काम जल्दी शुरू कर देना है तो लगता है कि वह इस ढर्रे पर अब चल भी पड़े हैं| दरअसल, CM भगवंत मान का कुछ देर पहले ही एक ट्वीट सामने आया है| जिसमें उन्होंने पंजाब के लिए एक बड़ा फैसला लेने और उसका ऐलान करने की बात कही है| अब पंजाब के लिए यह बड़ा फैसला क्या है? इसका पता तो भगवंत मान के ऐलान पर ही चलेगा|

यह पढ़ें - गजब! Bhagwant Mann के शपथ समारोह पर ऐसा करिश्मा, इस परिवार को जिंदगीभर याद रहेगा यह सबकुछ

 

भगवंत मान का ट्वीट ....

भगवंत मान ने ट्वीट करते हुए लिखा है - ''पंजाब की जनता के हित में आज एक बहुत बड़ा फ़ैसला लिया जाएगा। पंजाब के इतिहास में आज तक किसी ने ऐसा फैसला नहीं लिया होगा। कुछ ही देर में एलान करूँगा...।

CM Bhagwant Mann latest tweet about Punjab
CM Bhagwant Mann latest tweet about Punjab

बीते कल खटकड़कलां में ली CM पद की शपथ .....

बतादें कि, आम आदमी पार्टी के नेता भगवंत मान ने शहीद भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़कलां में 17वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली| पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने भगवंत मान को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। बतादें कि, भगवंत मान ने शपथ समारोह में पूरे पंजाब को न्योता दे रखा था| जहां भारी संख्या में लोग उनके शपथ समारोह में पहुंचे| इसके अलावा इस दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया सहित कई राजनीतिक नेताओं और तमाम दिग्गज हस्तियों की मौजूदगी रही|

यह पढ़ें - CM बनते ही भगवंत मान ने AAP विधायकों को दे डाली ये नसीहत