पंजाब के किसानों के लिए बड़ा ऐलान, CM भगवंत मान ने अब लिया यह फैसला, आपके लिए ऐसा काम करेगी सरकार
BREAKING
चंडीगढ़ में नर्सरी में उगाए जा रहे थे अफीम के पौधे; पुलिस ने 700 से ज्यादा पौधे जब्त किए, मालिक-माली पर NDPS के तहत शिकंजा ऋषि ब्रदर्स टी-20 ओपन चंडीगढ़ क्रिकेट टूर्नामेंट महाजन क्रिकेट ग्राउंड, किशनगढ़, चंडीगढ़ में शुरू स्वामी रामदेव को सुप्रीम कोर्ट बुलाया गया; इस चर्चित मामले में व्यक्तिगत रूप से पेश होने का आदेश, आचार्य बालकृष्ण की भी होगी पेशी मोदी कैबिनेट से केंद्रीय मंत्री का इस्तीफा; पशुपति पारस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रिजाइन का ऐलान किया, कहा- NDA में मेरे साथ नाइंसाफी हुई हरियाणा में मंत्रिमंडल विस्तार आज; CM नायब सैनी की कैबिनेट में कौन-कौन बनेगा मंत्री, पूर्व गृह मंत्री अनिल विज को लेकर ये खबर

पंजाब के किसानों के लिए बड़ा ऐलान, CM भगवंत मान ने अब लिया यह फैसला, आपके लिए ऐसा काम करेगी सरकार

CM Bhagwant Mann big decision on the moong of farmers in Punjab

CM Bhagwant Mann big decision on the moong of farmers in Punjab

Punjab News : पंजाब के किसानों के लिए एक बार फिर से मान सरकार का एक बड़ा ऐलान सामने आया है| दरअसल, अब से कुछ देर पहले सीएम भगवंत का एक बयान जारी हुआ है| जिसमें मूंग की खरीददारी (CM Bhagwant Mann on Moong) को लेकर बात की गई है|

सीएम भगवंत मान ने कहा कि मूंग बेचने पर पंजाब के किसानों को नुकसान नहीं होने दिया जाएगा| मूंग के लिए MSP से कम खरीददारी पर पंजाब के किसानों को जो नुकसान हो रहा है उसे भरने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है| आपको बतादें कि, मूंग के लिए 7275 रूपए प्रति क्विंटल की MSP रखी गई थी|

सीएम मान ने कहा कि उन्होंने ही पंजाब के किसानों से मूंग बोने को कहा था और किसानों ने बोई| ऐसे में उनकी जिम्मेदारी है कि वह इस फसल में किसानों को नुकसान न होने दें| सीएम मान ने कहा कि अगर किसी की मूंग 7000 रूपए क्विंटल जा रही है तो उसे सरकार 275 प्रति क्विंटल और देगी|

सीएम मान ने कहा कि अगर किसी की मूंग 6500 रूपए जा रही है तो उसे 775 प्रति क्विंटल का भुगतान होगा| इसके साथ ही अगर किसी की खराब से खराब मूंग भी है और 6000 में जा रही है तो उसे 1000 प्रति क्विंटल का और भुगतान करते हुए 7000 में खरीद लिया जाएगा| सीएम मान ने यह भी कहा कि जो मूंग कम कीमत पर बेच चुके हैं उनको भी पूरी कीमत मिलेगी| सरकार के पास उनका रिकॉर्ड है| वित्त विभाग को आदेश जारी कर दिए गए हैं।

आपको ध्यान रहे कि, बीते 6 मई को सीएम भगवंत मान ने पंजाब के किसानों से कहा था कि वह मूंग की फसल बोयें| पंजाब सरकार उनकी इस फसल को MSP पर खरीदेगी| सीएम मान ने कहा था कि कनक के बाद किसान मूंग बो सकते हैं| यह फसल 55 दिन में तैयार हो जायेगी| वहीं, सीएम मान ने कहा था कि पंजाब के इतिहास में यह पहली बार होने जा रहा है कि गेहूं और धान के अलावा किसी और फसल पर भी MSP दी जा रही है|