CM Bhagwant Mann Big Decision for Temporary Employees in Punjab
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

मान के ताबड़तोड़ फैसले: CM भगवंत मान ने Punjab को फिर दी Good News, कर्मचारियों को लेकर इतना बड़ा ऐलान

CM Bhagwant Mann Big Decision for Temporary Employees in Punjab

CM Bhagwant Mann Big Decision for Temporary Employees in Punjab

पंजाब के नए-नवेले सीएम भगवंत मान को अभी अपनी कुर्सी संभाले ज्यादा दिन नहीं हुए हैं और उन्होंने फैसलों की झड़ी लगा दी है| बैठक पे बैठक कर सीएम भगवंत मान ताबड़तोड़ फैसले ले रहे हैं| जहां, अब एक बार फिर सीएम मान ने पंजाब के लिए एक बड़ा फैसला लिया है| फैसला यह है कि पंजाब में ग्रुप-C और ग्रुप-D के 35000 कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाएगा|

सीएम भगवंत मान का कहना है कि उन्होंने चीफ सेक्रेटरी को इस बारे में निर्देशित कर दिया है| विधानसभा के अगले सत्र तक यह फैसला लागू कर दिया जाएगा| सीएम भगवंत मान ने कहा कि पंजाब में अब फैसलों की झड़ी यूं ही लगी रहेगी| आने वाले दिनों में पंजाब में हर तबके के लिए सरकार फैसले लेगी| अब पंजाब में न कोई कच्चा घर रहेगा और न कोई कच्चा मुलाज़िम| बतादें कि, इससे पहले कैबिनेट की पहली बैठक में सीएम भगवंत मान ने पंजाब में अलग -अलग विभागों में 25 हजार सरकारी नौकरियां निकालने का बड़ा फैसला किया था|

देखें वीडियो ....