Cloud Burst in Pithoragarh Uttarakhand: उत्तराखंड में बादल फटने से भारी तबाही, तेज सैलाब ने बर्बाद कर दिया गांव
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

उत्तराखंड में बादल फटने से भारी तबाही: तेज सैलाब ने बर्बाद कर दिया गांव, अचानक घटना से संभल नहीं पाए लोग

Cloud Burst in Pithoragarh Uttarakhand

Cloud Burst in Pithoragarh Uttarakhand

Cloud Burst in Pithoragarh Uttarakhand  : उत्तराखंड में बादल फटने की एक बड़ी खबर सामने आ रही है| बताया जा रहा है कि, पिथौरागढ़ में भारत-नेपाल सीमा के पास अचानक बादल फटा है| बादल फटने के बाद सैलाब के बहाव ने आस-पास इलाकों को भारी नुकसान पहुंचाया है| वहीं, सबसे ज्यादा बर्बादी खोटीला गांव में हुई है| इसके साथ ही कुछ के मरने की भी खबर है|

अचानक घटना से संभल नहीं पाए लोग

बताते हैं कि, बादल फटने की घटना अचानक घटने से लोगों को संभलने का मौका नहीं मिल पाया| बादल फटते ही पानी का सैलाब इतना तेज था कि लोगों में अफरा-तफरी मच गई| लोग अपनी जान बचाने को इधर उधर भागते दिखे| तेज सैलाब ने लोगों के घरों को जमींदोज कर दिया|

घटना घटने के साथ ही मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीमें

इधर, जैसे ही बादल फटा तो रेस्क्यू टीमें फौरन पूरी तैयारी के साथ मौके को निकल पड़ीं| टीमों ने जल्दी-जल्दी लोगों को सुरक्षित करने का काम शुरू किया| बतादें कि, उत्तराखंड में बादल फटने की घटना कोई नई बात नहीं है| यहां अक्सर बादल फटता रहता है| लेकिन दुःख इस बात का है कि इस घटना में लोगों के जान-माल का भारी नुक्सान हो जाता है|

ANI के हवाले से वीडियो