CIA Raid in Sirsa: Woman Arrested with Heroin

सिरसा में CIA की रेड: फ्लैट से हेरोइन बरामद, युवक दूसरी मंजिल से कूदा

undefined

CIA Raid in Sirsa: Woman Arrested with Heroin

CIA Sirsa टीम ने शुक्रवार रात सेक्टर-19 के एक फ्लैट में छापा मारकर नशे के अवैध कारोबार का भंडाफोड़ किया। पुलिस कार्रवाई के दौरान पकड़े जाने के डर से एक युवक दूसरी मंजिल से कूद गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मौके से एक महिला को हिरासत में लेकर उसके पास से 2.40 ग्राम हेरोइन बरामद की है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि Sirsa के सेक्टर-19 में रहने वाली कृष्णा देवी अपने फ्लैट से हेरोइन बेचने का काम कर रही है। इसके बाद एएसआई संदीप के नेतृत्व में CIA टीम ने फ्लैट पर दबिश दी। पुलिस को देखते ही वहां मौजूद एक युवक भागने लगा और घबराहट में दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी

पुलिस ने घायल युवक को पकड़ लिया, जिसकी पहचान शिवराज, निवासी सेक्टर-20, सिरसा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शिवराज जिला युवा कांग्रेस का पूर्व कार्यकर्ता रह चुका है।

पुलिस ने घायल शिवराज को इलाज के लिए नागरिक अस्पताल सिरसा में भर्ती कराया है। वहीं फ्लैट से 2.40 ग्राम हेरोइन बरामद होने पर पुलिस ने कृष्णा देवी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार शिवराज के खिलाफ पहले भी मामला दर्ज है। 20 नवंबर 2025 को भाजपा कार्यालय में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के पोस्टरों पर कालिख पोतने के आरोप में उसके खिलाफ Civil Lines Police Station Sirsa में एफआईआर दर्ज की गई थी।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और नशे के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।