चिन्नी कुबाहेड़ी हत्याकांड:  अब केस की अगली  सुनवाई सेशन कोर्ट में  होगी

चिन्नी कुबाहेड़ी हत्याकांड:  अब केस की अगली  सुनवाई सेशन कोर्ट में  होगी

1000258939

Chinni Kubaheri murder case: The next hearing will now take place

चिन्नी की सुपारी देने वाली महिला और उसका साथी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अदालत में हुए पेश
पुलिस अमरीन कौर और प्रापर्टी डीलर हर्षप्रीत के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत दायर कर चुकी है चार्जशीट, चिन्नी की हत्या के मामले में अभी जांच जारी

चंडीगढ़, शहर के सेक्टर 9 स्थित जिम के बाहर करीब 4  महीने पहले हुई प्रॉपर्टी डीलर चमनप्रीत सिंह नागरा उर्फ चिन्नी कुबाहेड़ी की दिनदहाड़े हुई हत्या के मामले में  महिला समेत सभी 10  आरोपियों को  शुक्रवार को  वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अदालत में पेश किया गया।  आरोपियों के  वकीलों को  चलान की  सीडी  सौप  दो  गई l अभी  तक मामले  की  सुनवाई  चीफ  जूडिशल  मजिस्ट्रेट  की  अदालत  में  चल  रही  थी  l  मामले  मे  शिकायतकर्ता  पक्ष  की  वकील    दीपा  दुबे  के  मुताबिक  चालान  कमिट होने  के  बाद  अब  इसकी  सुनवाई  सेशन  कोर्ट  में  होगी  , अब  आरोप  तय  पर  बहस  हो  होगी l मामले  की  अगली  सुनवाई  के   लिए  24  जुलाई  की  तिथि  तय  की  गई  है l


पुलिस जांच में यह मामला कांट्रेक्ट किलिंग का निकला। जिसकी हत्या की सुपारी सेक्टर-35 की रहने वाली महिला अमरीन कौर ने गैंग्सटर लक्की पटियाल को दी थी। चिन्नी की हत्या के मामले में चंडीगढ़ पुलिस की जांच अभी जारी है। हालांकि क्राइम ब्रांच थाना पुलिस ने अमरीन और उसके एक साथी प्रापर्टी डीलर हर्षप्रीत सिंह के खिलाफ आर्म्स एक्ट का केस भी दर्ज किया था। उस केस में पुलिस ने अमरीन और हर्षप्रीत के खिलाफ जिला अदालत में आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत चार्जशीट दाखिल कर दी है।
दरअसल, चिन्नी हत्याकांड की जांच के दौरान 29 अप्रैल को पुलिस ने सेक्टर-26 स्थित सत्संग भवन के पास से हर्षप्रीत सिंह बैंस को गिरफ्तार किया था। पुलिस को तलाशी के दौरान उससे एक विदेशी .45 बोर पिस्टल और दो जिंदा कारतूस मिले थे। पुलिस ने जब पूछताछ की तो पता चला कि वह पिस्टल अमरीन के नाम पर रजिस्टर्ड थी। ऐसे में पुलिस ने हर्षप्रीत को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ शुरू कर दी। तब पुलिस को पता चला कि अमरीन ने ही लक्की पटियाल को सुपारी देकर चिन्नी की हत्या करवाई थी। दोनों के बीच प्रापर्टी को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था।


50 लाख सुपारी देकर करवाई हत्या


पुलिस जांच में सामने आया था कि 46 वर्षीय अमरीन कौर राय ने लक्की पटियाल को चिन्नी की हत्या के लिए 50 लाख रुपये की सुपारी दी थी। शुरुआत में इस वारदात को गैंगवार से जोड़कर देखा जा रहा था, हालांकि बाद में कांट्रेक्ट किलिंग वाला एंगल सामने आया। सितंबर 2025 में जांगी मोबाइल एप के जरिए अमरीन की लक्की पटियाल से बात हुई थी। पटियाल ने फिर इस काम के लिए शूटर पीयूष पहलवान और प्रीतम को भेजा। दोनों को हथियार, बाइक और खर्च के लिए रकम मुहैया करवाई गई थी। 18 मार्च के दिन दोनों शूटर पहले से जिम के बाहर मौजूद थे। जैसे ही चिन्नी जिम से बाहर निकला, उस पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर आरोपी फरार हो गए थे। हालांकि वारदात के अगले दिन दोनों शूटर पकड़े गए थे।