पंजाब के किसानों का हल्लाबोल, चंडीगढ़ में जाम की स्थिति:बसों की छत पर पहुंचे; ट्रेड डील के विरोध में रोष मार्च निकाला

1000258951

Punjab farmers stage a massive protest, causing traffic jams in Chandigarh

चंडीगढ़। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर पंजाब के किसानों ने चंडीगढ़ में कूच किया है। पुलिस को ट्रैफिक डायवर्ट करना पड़ा, जिससे सड़कों पर जाम की स्थिति बन गई। जाम में फंसकर लोग परेशान हुए। व्यवस्था संभालने में पुलिस के पसीने छूटे। अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करना पड़ा।

chd3

किसानों सेक्टर-34 स्थित प्रदर्शनी ग्राउंड में महापड़ाव और विशाल रैली के लिए जुटे। दोपहर दो बजे तक किसान बसों, ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और ट्रकों में बैठकर आते रहे। चंडीगढ़ पहुंचने पर शराब के ठेकों पर किसानों की भीड़ लगी रही। 

kisan3

वहीं, पुलिस को शहर में ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए एडवाइजरी जारी करनी पड़ी। शहर में कई रूट बदले गए। इससे लोगों को अपने गंतव्य पर पहुंचने के लिए ज्यादा सफर तय करना पड़ा। पुलिस ने लोगों से वैकल्पिक मार्गों से गुजरने की अपील की।

380

बसों में भरकर और उनकी छतों पर बैठकर किसान और उनके समर्थक चंडीगढ़ पहुंचे। 

370

पुलिस और अर्धसैनिक बलों ने शहर में चौक-चाैराहों पर घेराबंदी रखी।