Oh God! बड़ा हादसा, करीब 130 लोगों को ले जा रहा विमान दुर्घटनाग्रस्त, उड़े चीथड़े

Oh God! बड़ा हादसा, करीब 130 लोगों को ले जा रहा विमान दुर्घटनाग्रस्त, उड़े चीथड़े

China Plane Crash

China Plane Crash

China Plane Crash : चीन से एक विमान के साथ बड़े भयंकर हादसे की खबर सामने आ रही है| तमाम विदेशी मीडिया रिपोर्ट्स से मिल रही जानकारी के अनुसार, चीन के दक्षिणी इलाके में बोइंग 737 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है| बताया जाता है कि, इस विमान में करीब 130 लोग सवार थे| फिलहाल, इस हादसे में कितना जानी नुकसान हुआ है| इस बारे में कोई खबर अबतक नहीं मिल पाई है| इधर, इस हादसे के बाद चीन में हड़कंप मच गया है| राहत-बचाव टीमें मौके को रवाना हो रहीं हैं|

हादसे में कई लोगों की मौत....

भले ही इस विमान हादसे में जानी नुकसान की कोई जानकारी नहीं मिल रही है लेकिन हादसे की गंभीरता और विमान में सवार लोगों की संख्या को देखते हुए यह अनुमान लगाया जा रहा है कि हादसे में मरने वालों की संख्या काफी ज्यादा है|

कहां से कहां के लिए भरी थी उड़ान....

बताते हैं कि, विमान ने कुनमिंग से ग्वांगझू के लिए उड़ान भरी थी| लेकिन गुआंग्शी क्षेत्र में पहुंचने के दौरान विमान से अचानक संपर्क टूट गया| जिसके बाद खबर आई कि विमान यहां दुर्घटनाग्रस्त हो गया है| फिलहाल इस हादसे की वजह पता नहीं चल सकी है| लेकिन बताया जा रहा है कि विमान एक पहाड़ी से टकराया है और इसके बाद वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया और उसमें आग लग गई|