China Coal Mine Blast: चीन में कोयला खदान में ब्लास्ट, 85 लोगों की मौत; नेशनल इमरजेंसी रेस्क्यू टीमें मौके पर भेजी गईं

चीन में कोयला खदान में ब्लास्ट, 85 लोगों की मौत; नेशनल इमरजेंसी रेस्क्यू टीमें मौके पर भेजी गईं, 200 से ज्यादा वर्कर काम कर रहे थे

China Liushenyu Coal Mine Blast Deaths In Qinyuan County Shanxi

China Liushenyu Coal Mine Blast Deaths In Qinyuan County Shanxi

China Coal Mine Blast: उत्तरी चीन के शांक्सी प्रांत में बहुत बड़ा हादसा हुआ है। यहां किनयुआन काउंटी स्थित एक कोयला खदान में अचानक भीषण ब्लास्ट होने से करीब 85 लोगों की मौत हो गई। मौतों का यह खौफनाक आंकड़ा और भी बढ़ सकता है। क्योंकि राहत-बचाव कार्य अभी जारी है और अभी भी कई लोग खदान के अंदर फंसे हुए बताए जा रहे हैं। वहीं इस भयानक हादसे से पूरा देश दहल गया है। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने हादसे की रिपोर्ट तलब की है और बचाव व जांच संबंधी अहम निर्देश जारी किए हैं।

नेशनल इमरजेंसी रेस्क्यू टीमें मौके पर भेजी गईं

चीन की समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने जानकारी दी कि यह ब्लास्ट लिउशेन्यू कोयला खदान में शुक्रवार शाम 7:29 बजे के आसपास हुआ। इसे एक गैस धमाका बताया गया। कहा गया कि खदान के अंदर कार्बन मोनोऑक्साइड गैस का स्तर काफी ज्यादा बढ़ गया था। जिससे खदान के अंदर जोरदार ब्लास्ट हुआ। शिन्हुआ के मुताबिक, ब्लास्ट के बाद राहत-बचाव कार्य के लिए छह नेशनल माइन इमरजेंसी रेस्क्यू टीमें मौके पर भेजी गईं। जिनमें कुल 345 सदस्य शामिल हैं और उन्होंने आधुनिक बचाव उपकरणों के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया, जो कि अभी जारी है।

China Liushenyu Coal Mine Blast Deaths In Qinyuan County Shanxi

200 से ज्यादा वर्कर काम कर रहे थे

रिपोर्ट्स के अनुसार, जिस वक्त यह बड़ा हादसा (China Coal Mine Accident) हुआ, उस दौरान खदान के अंदर लगभग 250 वर्कर काम कर रहे थे। हालांकि यह संख्या अभी आधिकारिक तौर से स्पष्ट नहीं हो सकी है। आंकड़ा अलग भी हो सकता है और संख्या इससे कई ज्यादा भी हो सकती है। इसलिए अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि कितने लोग अब भी खदान के अंदर फंसे हुए हैं। ऐसे में यह आशंका जताई जा रही है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।

China Liushenyu Coal Mine Blast Deaths In Qinyuan County Shanxi

मरने वालों का आंकड़ा तेजी से बढ़ा

कोयले की खदान में हुए हादसे के बाद शुरुवात में मरने वालों की संख्या में बहुत कम बताई गई और जानकारी दी कि ज्यादा से ज्यादा मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। लेकिन बाद में अचानक मरने वालों का आंकड़ा बहुत तेजी से बढ़ा और यह संख्या बढ़कर 80 से ज्यादा हो गई। बताया यह भी जा रहा है कि हादसे से पहले खदान में कार्बन मोनोऑक्साइड गैस का अलर्ट जारी किया गया था। इसके कुछ समय बाद जोरदार विस्फोट हुआ। फिलहाल इस पूरे हादसे के असली कारण की जांच की जा रही है।

शी जिनपिंग ने हादसे की रिपोर्ट तलब की

यह हादसा चीन में पिछले एक दशक का सबसे बड़ा कोयला खदान हादसा माना जा रहा है। जहां हादसे को लेकर चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने रिपोर्ट तलब की है। जिनपिंग ने बचाव टीमों को तेजी से राहत कार्य करने और लापता लोगों को खोजने के लिए हर संभव कोशिश करने को कहा है। साथ ही घायलों को उचित उपचार दिए जाने का निर्देश दिया है.

वहीं हादसे को लेकर जिनपिंग (Chinese President Xi Jinping) ने सख्त रुख भी दिखाया है और कहा है कि हादसे के जिम्मेदार लोगों को बख्शा नहीं जाएगा और जवाबदेही तय की जाएगी। जिनपिंग ने कहा कि सभी क्षेत्रों और सरकारी विभागों को इस हादसे से सबक ले लेना चाहिए और कार्यस्थल सुरक्षा को लेकर सतर्क रहना चाहिए और जोखिमों की पूरी जांच करनी चाहिए। ताकि ऐसे बड़े हादसों को रोका जा सके।

चीन में धरती में समा गई सड़क; भागकर जान बचाते दिखे लोग, सामने आया VIDEO बहुत ही डरावना, हिल जाएगा दिल-दिमाग