मुख्यमंत्री योगी का भावनात्मक संदेश: "25 करोड़ की आबादी ही मेरा परिवार, एकजुटता ही सबसे बड़ी पूंजी"

मुख्यमंत्री योगी का भावनात्मक संदेश: "25 करोड़ की आबादी ही मेरा परिवार, एकजुटता ही सबसे बड़ी पूंजी"

Chief Minister Yogis Emotional Message

Chief Minister Yogi's Emotional Message

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की 25 करोड़ की आबादी को बताया अपना परिवार

मुख्यमंत्री बोले- परिवार ही सबसे बड़ी पूंजी, परिवार एकजुट हो जाएगा और वर्तमान के साथ भावी पीढ़ी भी एक

लखनऊ। Chief Minister Yogi's Emotional Message, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को अपने सरकारी आवास पर जनता दर्शन में प्रदेश की 25 करोड़ की आबादी को अपना परिवार बताया। ‘जनता दर्शन’ में वह परिवार के मुखिया के रूप में नजर आए।
जनता दर्शन में पारिवारिक विवाद से जुड़ी शिकायतों पर मुख्यमंत्री ने समझाया कि परिवार सबसे बड़ी पूंजी होती है। समझदारी से पारिवारिक मामले मिल-बैठकर सुलझाएं। परिवार एकजुट हो जाएगा और वर्तमान के साथ भावी पीढ़ी भी एक रहेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पारिवारिक झगड़ों में पुलिस-प्रशासन की सहायता लेना अंतिम विकल्प ही होना चाहिए। परिवार में थोड़ा झुकने से सम्मान कम नहीं होता। कोई भी दिक्कत है तो परिवार के बड़ों के साथ मिल-बैठकर हल करें।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि जन समस्याओं का समाधान तत्परता से कराएं। लापरवाही अक्षम्य होगी। जमीन पर अवैध कब्जा करने वाले और कमजोरों को उजाड़ने वाले किसी भी सूरत में बख्शे न जाएं। लोगों को भरोसा दिलाया कि सरकार हर पीड़ित की समस्या का समाधान कराने के लिए दृढ़ संकल्पित है।

उन्होंने कहा कि हर समस्या का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी और संतुष्टिपरक होना चाहिए। सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसी के साथ भी अन्याय नहीं होना चाहिए। कमजोरों को उजाड़ने वाले किसी भी सूरत में बख्शे न जाएं। उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।