मुख्यमंत्री योगी करेंगे अभियान का शुभारंभ, प्रदेशभर में चलेगा पौधारोपण महाअभियान

मुख्यमंत्री योगी करेंगे अभियान का शुभारंभ, प्रदेशभर में चलेगा पौधारोपण महाअभियान

Chief Minister Yogi to launch the campaign

Chief Minister Yogi to launch the campaign

लखनऊ। Chief Minister Yogi to launch the campaign, विश्व पर्यावरण दिवस पर शुक्रवार को ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत व्यापक स्तर पर पौधारोपण किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कुकरैल वन क्षेत्र से इसका शुभारंभ करेंगे। पूरे प्रदेश में एक दिन में पांच करोड़ पौधारोपण किया जाएगा।

इसके लिए सभी विभागों व मंडलों के लक्ष्य तय कर दिए गए हैं। वहीं, वन विभाग की तरफ से इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में मुख्य आयोजन होगा, जिसमें मुख्यमंत्री पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन से जुड़ी कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं और पहलों का शुभारंभ करेंगे।

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की शुरुआत शुक्रवार को कुकरैल वन क्षेत्र से होगी। यहां करीब 200 से अधिक पौधे लगाए जाएंगे। इसके पश्चात प्रदेश के 17 नगर निगमों, 825 विकास खंडों, 762 नगर निकायों समेत सभी ग्राम पंचायतों में यह अभियान पूरे दिन चलेगा।

वन विभाग के संयोजन में ग्राम्य विकास, पंचायती राज, कृषि, उद्यान, नगर विकास आदि विभागों के सहयोग से अमृत सरोवर, तालाबों, सड़कों, एक्सप्रेसवे, नदियों, नहरों आदि के किनारे पौधे लगाए जाएंगे। इसमें विद्यालयों, महाविद्यालयों, स्वयं सहायता समूहों, सामाजिक संगठनों आदि की भी सहभागिता होगी।

पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना ने गुरुवार को पत्रकार वार्ता में बताया कि शुक्रवार को राज्य स्तरीय संगोष्ठी का आयोजन इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में किया गया है।

''उत्तर प्रदेश में जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों का समाधान'' विषय पर आयोजित संगोष्ठी में उत्तर प्रदेश क्लीन एयर मैनेजमेंट प्रोजेक्ट की उपलब्धियों व भावी रणनीतियों पर चर्चा होगी। इसके बाद तकनीकी सत्र में न केवल नीति बल्कि विज्ञान आधारित दृष्टिकोण प्रस्तुत किए जाएंगे।

आज किस मंडल में लगेंगे कितने पौधे

  • मेरठ-19,06,000
  • सहारनपुर-14,86,000
  • आगरा-24,67,000
  • अलीगढ़-18,97,000
  • मुरादाबाद-27,60,000
  • बरेली-32,21,000
  • प्रयागराज-32,17,000
  • वाराणसी-24,83,000
  • मीरजापुर-28,63,000
  • गोरखपुर-24,75,000
  • बस्ती-16,01,000
  • आजमगढ़-18,93,000
  • लखनऊ-62,77,000
  • अयोध्या-30,41,000
  • देवीपाटन-29,34,000
  • कानपुर-31,83,000
  • झांसी-31,67,000
  • चित्रकूट-31,29,000

कौन सा विभाग कितने लगाएगा पौधे

  • ग्राम्य विकास विभाग-3 करोड़
  • कृषि विभाग-75 लाख
  • वन विभाग-50 लाख
  • उद्यान विभाग-50 लाख
  • पंचायती राज विभाग-20 लाख
  • नगर विकास-5 लाख
  • कुल-5 करोड़