मुख्यमंत्री योगी ने संचारी रोग नियंत्रण अभियान में लापरवाही पर जताई सख्ती, 10 अगस्त तक बढ़ाया अभियान

मुख्यमंत्री योगी ने संचारी रोग नियंत्रण अभियान में लापरवाही पर जताई सख्ती, 10 अगस्त तक बढ़ाया अभियान

1000270481

Chief Minister Yogi takes a stern view of negligence

लखनऊ। Chief Minister Yogi takes a stern view of negligence, संचारी रोगों पर नियंत्रण, सफाई अभियान में शिथिलता और इलाज में ढिलाई पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ योगी ने नाराजगी खासी जतायी है। अधिकारियों पर कार्रवाई की चेतावनी के साथ संचारी रोग अभियान 10 अगस्त तक बढाने का आदेश दिया है।

संचारी रोग अभियान एक से 31 जुलाई तक चलता है। शुक्रवार की शाम कांवड यात्रा, त्योहारों की तैयारी के समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने संचारी रोग अभियान की जानकारी मांगी। जिसमें राज्य के 10 जिलों में निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य नहीं होने पर उन्होंने नाराजगी जतायी।

अपर मुख्य सचिव (एसीएस) स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण अमित घोष को लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। शनिवार को एसीएस घोष ने संचारी रोग अभियान में जुड़े अधिकारियों के साथ बैठक कर अब तक के प्रयासों की समीक्षा की। अधिकारियों से कहा कि अभियान को प्रभावी बनाने के लिए समन्वय के साथ कार्य करें। साफ-सफाई, जलभराव की रोकथाम, शुद्ध पेयजल की आपूर्ति और मच्छरजनित रोगों से बचाव के लिए प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

घोष ने कहा कि नालियों की सफाई, झाड़ियों की कटाई, जलभराव की समस्या का समाधान, स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता, फगिंग एवं एंटी लार्वा का छिड़काव तेज किया जाए। आशा, एएनएम, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और स्वास्थ्य विभाग की टीमों के माध्यम से लोगों को स्वच्छता अपनाने, मच्छरों से बचाव और रोग के लक्षण दिखाई देने पर चिकित्सकीय परामर्श लेने के लिए प्रेरित किया जाए। समीक्षा के दौरान राज्य के सभी जिलाधिकारी और मुख्य चिकित्साधिकारी वर्चुअल रूप से जुड़े थे।