नोएडा हिंसा: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कड़ी चेतावनी, अशांति फैलाने वालों पर दर्ज होगी FIR

नोएडा हिंसा: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कड़ी चेतावनी, अशांति फैलाने वालों पर दर्ज होगी FIR

Chief Minister Yogi Adityanath Issues Stern Warning

Chief Minister Yogi Adityanath Issues Stern Warning

नोएडा। Chief Minister Yogi Adityanath Issues Stern Warning, उत्तर प्रदेश के नोएडा में सोमवार को सैकड़ों कंपनियों के कर्मचारियों ने सड़कों पर उतरकर जमकर बवाल किया। इस इस दौरान गुस्साए कर्मचारियों ने पत्थरबाजी करते हुए गाड़ियों में तोड़फोड़ की और कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया।

बता दें कि गुस्साए कर्मचारियों ने पुलिस की दो जीप समेत कई गाड़ियों में आग लगाई है। नोएडा में हुए बवाल और कई किलोमीटर तक लगे लंबे महाजाम पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रतिक्रिया सामने आई है।

अशांति फैलाने की साजिश रहे कुछ लोग

सीएम योगी ने सख्त लहजे में कहा कि कानून को हाथ में लेने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विकास में बाधा लाने के लिए कुछ लोग अशांति फैलाने की साजिश रच रहे हैं। सीएम योगी ने ऐसे लोगों को सुधरने का सख्त निर्देश दिया है।

वहीं, इस मामले को लेकर यूपी पुलिस ने नोएडा विरोध प्रदर्शन के बारे में गलत जानकारी फैलाने वाले सोशल मीडिया हैंडल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

यूपी पुलिस ने एक आधिकारिक बयान में कहा, नोएडा के कई स्थानों पर विरोध प्रदर्शन हुए और कथित तौर पर राज्य के बाहर के व्यक्तियों द्वारा प्रभावित थे। बताया कि हिंसा केवल एक स्थान पर हुई और उसे बल प्रयोग के साथ नियंत्रण में कर लिया गया।

ये हैं कर्मचारियों की मांगें

  • न्यूनतम वेतन की गारंटी
  • समय पर पूरा वेतन भुगतान
  • समान कार्य-समान वेतन
  • ओवरटाइम पर दोगुना भुगतान
  • कार्य समय का नियमन
  • शोषण पर रोक
  • ईपीएफ व ईएसआई
  • ग्रेच्युटी
  • असंगठित व गिग श्रमिकों को भी सामाजिक सुरक्षा
  • रोजगार सुरक्षा
  • छंटनी की स्थिति में विधिक मुआवजा
  • नोटिस वेतन
  • सुरक्षित कार्यस्थल
  • साप्ताहिक अवकाश
  • महिला श्रमिकों के लिए प्रविधान व शिकायतों के निस्तारण की व्यवस्था