मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने होली पर आबकारी विभाग को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने होली पर आबकारी विभाग को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए

Chief Minister Yogi Adityanath directed the Excise

Chief Minister Yogi Adityanath directed the Excise

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आबकारी विभाग के अधिकारियों से कहा है कि होली के दौरान विशेष सतर्कता बरतें। अवैध व जहरीली शराब न बननी चाहिए और न ही प्रदेश में बिकनी चाहिए।

शुक्रवार को मुख्यमंत्री वित्तीय वर्ष 2025-26 में एक अप्रैल से लेकर फरवरी तक के कर व करेत्तर राजस्व प्राप्ति की समीक्षा कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि बढ़ता राजस्व प्रदेश में बुनियादी ढांचा, सामाजिक कल्याण, रोजगार सृजन और औद्योगिक विकास को गति देता है।

स्टांप एवं पंजीकरण विभाग से उन्होंने रजिस्ट्री कार्यालयों के आधुनिकीकरण की गति बढ़ाने के निर्देश दिए। परिवहन निगम को नए रूट का चयन कर निजी बस संचालकों के सहयोग से बेहतर परिवहन सेवा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बैठक में अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि राजस्व का वार्षिक लक्ष्य 2,95,000 करोड़ रुपये निर्धारित है, जिसके सापेक्ष फरवरी 2026 तक 1,96,177 करोड़ रुपये की प्राप्ति हो गई है।

राज्य कर, जीएसटी व वैट का लक्ष्य 1,75,725 करोड़ रुपये है, जिसके मुकाबले अब तक 1,03,770 करोड़ रुपये की प्राप्ति हुई है। जीएसटी के तहत 75,195 करोड़ रुपये तथा वैट के तहत 28,575 करोड़ रुपये मिले हैं।आबकारी विभाग ने पिछले वर्ष के मुकाबले 13.2 प्रतिशत अधिक राजस्व पाया है।

भू-राजस्व एवं ऊर्जा विभाग ने संयुक्त रूप से फरवरी तक 3,414 करोड़ की मिलने की जानकारी दी, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 12.6 प्रतिशत अधिक है। खनन एवं भू-तत्व विभाग के अधिकारियों ने बताया कि विभाग के लिए वर्ष 2025-26 के लिए निर्धारित 6,000 करोड़ रुपये के लक्ष्य के मुकाबले फरवरी तक 3,597 करोड़ राजस्व प्राप्त हुआ है।

स्टांप एवं पंजीकरण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि वर्ष 38,150 करोड़ के सापेक्ष फरवरी तक 29,487 करोड़ की प्राप्ति हुई है। परिवहन विभाग ने 14,000 करोड़ रुपये के सापेक्ष फरवरी तक 11,005 करोड़ का राजस्व हासिल किया है।