हिमाचल दिवस 2026: रिकांगपिओ में मुख्यमंत्री करेंगे विभूतियों को सम्मानित; 'पद्म श्री' प्रेम लाल गौतम को 'हिमाचल गौरव' पुरस्कार
Chief Minister to Honor Distinguished
शिमला। किन्नौर जिला मुख्यालय रिकांगपियो में हिमाचल दिवस के अवसर पर 15 अप्रैल को आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया जाएगा।
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार इन पुरस्कारों में सिविल सेवा अवार्ड, प्रेरणा स्रोत सम्मान और हिमाचल गौरव पुरस्कार शामिल हैं। समारोह में मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू पुरस्कार प्रदान करेंगे। सरकार ने चयनित पुरस्कार विजेताओं को राज्य अतिथि घोषित किया है।
जिला प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं कि सभी पुरस्कार विजेताओं और उनके एक-एक सहयोगी के लिए ठहरने, खाने और परिवहन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। यह व्यवस्थाएं रिकांगपिओ स्थित सर्किट हाउस/रेस्ट हाउस में की जाएंगी, जबकि संबंधित जिलों के उपायुक्त अपने-अपने क्षेत्र के पुरस्कार विजेताओं के लिए परिवहन उपलब्ध करवाएंगे।
इस पर होने वाला खर्च राज्य सरकार वहन करेगी। सरकार के इस फैसले को प्रदेश में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों और संस्थाओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
सिविल सेवा अवार्ड
1. जिला उपायुक्त अपूर्व देवगन, जिला प्रशासन मंडी
2. निदेशक डा. निपुण जिंदल, डिजिटल टेक्नोलाजी एवं गवर्नेंस विभाग।
3. समरीतिका नेगी, उप-मंडल दंडाधिकारी बल्ह, मंडी
प्रेरणा स्रोत सम्मान
1. चारू शर्मा, रगयान बस अड्डा, भोंट, जिला शिमला
2. छौंजिन अंगमो, चांगो, तहसील यंगथंग, जिला किन्नौर
3. राष्ट्रीय महिला कब्बड़ी टीम की सदस्य रितु नेगी, गांव सरोग, शिलाई, जिला सिरमौर व दूसरी कब्बड़ी खिलाड़ी कुमारी साक्षी शर्मा, डहकोली, तहसील शिलाई, जिला सिरमौर, तीसरी खिलाड़ी कुमारी पुष्पा शिलाई, जिला सिरमौर, कुमारी भवानी देवी, गांव बेला, चचयोट, जिला मंडी, कुमारी चंपा ठाकुर, गांव भागाईगढ़, तहसील चुराह, जिला चंबा।
हिमाचल गौरव पुरस्कार
1. प्रेम लाल गौतम, वर्ष-2026 के पदम श्री पुरस्कार विजेजा, कंदयाना, बरठीं, जिला बिलासपुर।
2. डा. ओपी शर्मा, गांव, समहून, तहसील नादौन, जिला हमीरपुर।
3. डा. बृज शर्मा, प्रिंसिपल एआईएमएसएस चमयाना शिमला।
4. स्नेह लता, मोहरसिंघी, तहसील, घुमारवी, जिला बिलासपुर।