हिमाचल प्रदेश: मुख्यमंत्री सुक्खू ने शिक्षा और स्वास्थ्य में कोई कटौती न करने का एलान किया

हिमाचल प्रदेश: मुख्यमंत्री सुक्खू ने शिक्षा और स्वास्थ्य में कोई कटौती न करने का एलान किया

Chief Minister Sukhu Announces No Cuts in Education

Chief Minister Sukhu Announces No Cuts in Education

शिमला। Chief Minister Sukhu Announces No Cuts in Education, हिमाचल प्रदेश की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट में सरकार वित्तीय अनुशासन के साथ कई क्षेत्रों के बजट में कटौती करेगी। इसी बीच मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने बड़ा एलान किया है। उन्होंने कहा कि वित्तीय चुनौतियों के बावजूद राज्य सरकार शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्रों के बजट में कोई कटौती नहीं करेगी। शिक्षा को सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए कहा कि दूरदराज क्षेत्रों तक भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाने के लिए ठोस प्रयास किए जा रहे हैं। 

मंगलवार को उच्च शिक्षा सुधारों पर आयोजित एक दिवसीय प्राचार्य सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने यह एलान किया। उन्होंने कहा कि छात्रों का आत्मविश्वास बढ़ाना बेहद जरूरी है ताकि वे भविष्य की चुनौतियों का सामना कर सकें, जिसमें शिक्षकों की भूमिका अहम है। 

विशेष कॉलेज खोले जाएंगे

राज्य में विज्ञान, वाणिज्य और ललित कला जैसे विशेष कॉलेज खोले जाएंगे। हमीरपुर में 50 बीघा भूमि पर विज्ञान महाविद्यालय स्थापित किया जा रहा है, यह प्रदेश का पहला विज्ञान महाविद्यालय होगा। इसके लिए 20 करोड़ रुपये जारी किए जा चुके हैं। राज्य के अन्य क्षेत्रों में भी विशेष कालेज खोले जाएंगे।

800 पद भरेंगे, पहली बार कनिष्ठ सहायक आचार्य का पद सृजित

कालेजों में जल्द ही 800 सहायक आचार्य व कनिष्ठ सहायक आचार्यों की तैनाती होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि 400 सहायक प्रोफेसर और 400 जूनियर असिस्टेंट प्रोफेसर के पद भरे जा रहे हैं। पहली बार कनिष्ठ सहायक आचार्य का पद सृजित किया गया है।

कॉलेज में अब न्यू एज कोर्स, डिग्री करते ही मिलेगी नौकरी

मुख्यमंत्री ने विभाग को निर्देश दिए कि कॉलेज में न्यू-एज कोर्स शुरू किए जाएं। भाषा (लेंग्वेज के डिप्लोमा व डिग्री कोर्स) शुरू करने के निर्देश दिए हैं। इसका मकसद पास आउट होते ही नौकरी मिले व विद्यार्थियों की रोजगार क्षमता बढ़े। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा विभाग का पुनर्गठन कर स्कूल शिक्षा निदेशालय और उच्च शिक्षा निदेशालय स्थापित किए गए हैं। सीबीएसई स्कूलों की शुरुआत से छात्र नामांकन में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। अगले दो महीनों में इन स्कूलों में सभी आवश्यक शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी।

विक्रमी संवत कैलेंडर जारी

मुख्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश संस्कृत अकादमी का विक्रमी संवत कैलेंडर भी जारी किया और बिलासपुर, धर्मशाला और चौड़ा मैदान के सरकारी कॉलेजों की डिजिटल पहलों का वर्चुअल शुभारंभ किया। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, शिक्षा सचिव राकेश कंवर, उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत शर्मा सहित विभिन्न कॉलेजों के प्राचार्य उपस्थित रहे।

4 राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल इसी सत्र में होंगे शुरू

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस साल चार राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल शुरू हो जाएंगे। सीबीएसई से संबद्ध स्कूलों में अगले दो महीनों के भीतर शिक्षकों की नियुक्ति कर दी जाएगी। 155 सरकारी स्कूलों को सीबीएसई से संबद्ध किया है, इसमें विद्यार्थियों की संख्या बढ़ना शुरू हो गया है। वार्षिक परीक्षा परिणाम में भी इसके नतीजे देखने को मिलेंगे।