मुख्यमंत्री ने पश्चिम बंगाल में सिख पुलिस अधिकारी की देशभक्ति पर सवाल उठाने के लिए भाजपा लीडरशिप की सख्त आलोचना की
BREAKING
पंजाब सरकार का बड़ा फैसला: 2020-21 में रिटायर कर्मचारियों को मिलेगा बढ़ा हुआ ग्रेच्युटी और लीव इनकैशमेंट का लाभ चंडीगढ़ में बारिश-आंधी से पेड़ गिरा:जालंधर में नहर का बांध टूटा, पंजाब में भारी बारिश का अलर्ट; हिमाचल के 2 जिलों में स्कूल बंद मोहाली में भीषण सड़क हादसा: फॉर्च्यूनर पलटने से जिम संचालक और ड्राइवर की मौत, दो लोग सुरक्षित चंडीगढ़ प्रशासक बोले- अफसर झूठ-गप्पें मारना बंद करें:2 करोड़ पौधे लगाते तो 1 इंच जमीन खाली न होती; पहाड़ नंगे, कलेक्टर सम्मान ले आए पंजाब के किसानों का हल्लाबोल, चंडीगढ़ में जाम की स्थिति:बसों की छत पर पहुंचे; ट्रेड डील के विरोध में रोष मार्च निकाला

मुख्यमंत्री ने पश्चिम बंगाल में सिख पुलिस अधिकारी की देशभक्ति पर सवाल उठाने के लिए भाजपा लीडरशिप की सख्त आलोचना की

Sikh police officer in West Bengal

Sikh police officer in West Bengal

भाजपा नेताओं का भेदभाव वाला बर्ताव बर्दाश्त योग्य नहीं

बीजेपी लीडरशिप को माफी मांगने को कहा

चंडीगढ़, 21 फरवरी: Sikh police officer in West Bengal: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पश्चिम बंगाल में एक सिख पुलिस अधिकारी की देशभक्ति पर सवाल उठाने के लिए भाजपा नेताओं की सख्त आलोचना की है।

आज यहां जारी एक बयान में मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण बात है कि भगवा पार्टी के नेता उस समुदाय की छवि और क्षमता पर सवाल उठा रहे है जिसे देशभक्त और राष्ट्रवादी तौर पर जाना जाता है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता इस हकीकत को झुठला रहे है कि पंजाबियों, विशेषकर सिख समुदाय ने देश की आजादी के लिए बलिदान दिए है। इस दौरान भगवंत सिंह मान ने कहा कि देश को अनाज सुरक्षा के मामले में आत्म-निर्भर बनाने में सिख किसानों ने बड़ा योगदान है, जिसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

इसी तरह मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब के वीर सपूत देश की सीमाओं की रक्षा के लिए बेमिसाल बलिदान दे रहे है। उन्होंने कहा कि यह बहुत दुखद है कि भाजपा नेता निष्ठापूर्वक अपनी डियूटी निभाने वाले सिख अधिकारियों को राष्ट्रविरोधी बता रहे है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि भाजपा नेताओं की यह हरकत पंजाबियों विशेषकर सिख समुदाय का घोर अपमान है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि महान सिख गुरुओं ने हमें जुल्म, अन्याय और दमन का सामना करने का संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा लीडरशिप का यह घृणित कदम किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बीजेपी लीडरशिप को अपने नेताओं के इस गैरजिम्मेदार, अपमानजनक और भेदभावपूर्ण रवैये के लिए माफी मांगनी चाहिए। भगवंत सिंह मान ने कहा कि पूरा पंजाब उस बहादुर सिख पुलिस अधिकारी के साथ खड़ा है जिन्होंने अपनी डियूटी निभाने में कोई कमी नहीं छोड़ी।

यह पढ़ें:

10,000 रुपये रिश्वत लेते हुए ए.एस.आई को विजीलैंस ने किया काबू

Punjab: चेतन सिंह जौड़ामाजरा द्वारा तलवंडी भाई और ज़ीरा में संशोधित पानी को सिंचाई के लिए बरतने के प्रोजेक्टों का उद्घाटन

चंडीगढ़ के मेयर के चुनाव पर सुप्रीम कोर्ट का फ़ैसला लोकतंत्र और सच्चाई की जीत: मुख्यमंत्री