मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला से राज्यव्यापी स्वच्छता अभियान का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला से राज्यव्यापी स्वच्छता अभियान का किया शुभारंभ

1000260927

Chief Minister Nayab Singh Saini launched a state-wide

सेक्टर-20 मार्केट में स्वयं श्रमदान कर दिया स्वच्छता का संदेश

पंचकूला, 13 जुलाई 2026:Chief Minister Nayab Singh Saini launched a state-wide,  प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने और स्वच्छता के प्रति व्यापक जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने आज पंचकूला से राज्यव्यापी स्वच्छता अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने स्वयं श्रमदान कर सफाई की तथा प्रदेशवासियों से स्वच्छता को जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने अभियान की शुरुआत पंचकूला के सेक्टर-20 की मुख्य मार्केट के सामने स्वयं झाड़ू लगाकर की। उन्होंने आसपास के क्षेत्र की सफाई करते हुए नागरिकों को स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया। साथ ही कचरे के वैज्ञानिक एवं उचित निष्पादन के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए स्वयं कचरा एकत्र कर रेहड़ी में डाला। इस मौके पर उन्होंने 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत पौधरोपण भी किया।

पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वच्छता केवल सरकार की ही नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की भी नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपने घर, मोहल्ले, बाजार और सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने तथा कचरे का उचित प्रबंधन सुनिश्चित करने में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

*17 जुलाई तक चलेगा व्यापक अभियान*
मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 17 जुलाई को हरियाणा दौरे पर आएंगे। इस अवसर को ध्यान में रखते हुए 13 जुलाई से 17 जुलाई तक पूरे हरियाणा में प्रतिदिन व्यापक स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर मंत्रीगण, सांसद, विधायक, स्थानीय जनप्रतिनिधि तथा पार्टी पदाधिकारी स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री अपने हरियाणा दौरे के दौरान एक हाइड्रोजन ट्रेन को झंडी दिखाएंगे और हरियाणा के विकास से जुड़ी विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास भी करेंगे।

*'एक पेड़ मां के नाम' पर जोर*
मुख्यमंत्री ने कहा कि जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को देखते हुए प्रधानमंत्री ने 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान शुरू किया है। प्रदेशवासियों से अपील की कि वे कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी नियमित देखभाल करें। उन्होंने कहा कि अधिक पौधारोपण से पर्यावरण स्वच्छ होगा और स्वास्थ्य बेहतर होगा। उन्होंने स्वयं संकल्प लिया कि वे जहां भी जाएंगे वहां कम से कम 100 पौधे अवश्य लगाएंगे।

इस अवसर पर हरियाणा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष श्री ज्ञानचंद गुप्ता, पंचकूला के मेयर श्री श्याम लाल बंसल, हरियाणा शिवालिक विकास बोर्ड के कार्यकारी उपाध्यक्ष श्री ओम प्रकाश देवीनगर, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती बंतो कटारिया, पूर्व मेयर श्री कुलभूषण गोयल, उपायुक्त श्री सतपाल शर्मा, नगर निगम के आयुक्त श्री विनय कुमार सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।