कांगड़ा पंचायत चुनाव परिणाम के बाद बवाल, 8 वोटों से हार पर समर्थकों का हंगामा
Chaos Erupts in Kangra
Himachal Pradesh के कांगड़ा ब्लॉक की झिकली इच्छी पंचायत में प्रधानी चुनाव के नतीजों के बाद भारी हंगामा खड़ा हो गया। पंचायत भवन के बाहर उस समय तनावपूर्ण स्थिति बन गई, जब महज 8 वोटों से चुनाव हारने वाले प्रत्याशी के समर्थकों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित भीड़ ने विरोध प्रदर्शन करते हुए पोलिंग पार्टी को कुछ समय के लिए कमरे के भीतर ही बंद कर दिया।
जानकारी के अनुसार झिकली इच्छी पंचायत में मतगणना पूरी रात चलती रही। मंगलवार सुबह करीब 6:30 बजे जैसे ही प्रधान पद का अंतिम परिणाम घोषित किया गया, वहां मौजूद लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने चुनाव प्रक्रिया में धांधली के आरोप लगाते हुए कहा कि कुल 35 वोट गायब हैं।
इस पंचायत में मुख्य मुकाबला कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार इकबाल सिंह और भाजपा समर्थित उम्मीदवार विजय कुमार के बीच था। चुनाव परिणाम में इकबाल सिंह को 1331 वोट मिले, जबकि विजय कुमार को 1323 वोट प्राप्त हुए। महज 8 वोटों के अंतर से मिली हार के बाद विजय कुमार के समर्थक भड़क उठे और पंचायत भवन के बाहर सड़क पर उतरकर नारेबाजी और प्रदर्शन करने लगे। .png)
मामले की सूचना मिलते ही बीडीओ कांगड़ा Tarul Katiyar और तहसीलदार Prakash Chand मौके पर पहुंचे और नाराज लोगों को शांत करने का प्रयास किया। हालांकि गुस्साई भीड़ ने अधिकारियों की गाड़ियों को रोक लिया और जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात करना पड़ा। काफी मशक्कत के बाद तहसीलदार और उनकी टीम झिकली इच्छी पंचायत से सुरक्षित निकलकर एसडीएम कार्यालय कांगड़ा के लिए रवाना हुई।