बिहार में सत्ता परिवर्तन: नीतीश कुमार की दिल्ली रवानगी और नई सरकार की तैयारी
BREAKING
रेलमंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने शकूरबस्ती डिपो के कर्मचारियों और तकनीकी स्टाफ से किया सौहार्दपूर्ण वातावरण में सीधा संवाद यूटी पुलिस ने वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे उपलक्ष पर आईआरबी कॉम्प्लेक्स सारंगपुर में पेड़ लगाने का अभियान और सफाई अभियान चलाया सघन वृक्षारोपण, स्वच्छ एवं संरक्षित पर्यावरण के संकल्प के साथ हिन्दुस्तान जिं़क में विश्व पर्यावरण दिवस का आयोजन सघन वृक्षारोपण का लक्ष्य कर्मचारी राज्य बीमा निगम हरियाणा ने होमी भाभा कैंसर अस्पताल, पंजाब के साथ किया करार सरकारी स्कूलों में लेट फीस का कोई प्रावधान नहीं; सभी स्कूलों में स्थापित किए जाएंगे SMIS हेल्पडेस्क, अभिभावक अपनी सुविधा अनुसार जमा कर सकते हैं फीस: निदेशक स्कूल शिक्षा

बिहार में सत्ता परिवर्तन: नीतीश कुमार की दिल्ली रवानगी और नई सरकार की तैयारी

Change of Power in Bihar

Change of Power in Bihar

पटना। Change of Power in Bihar, बिहार में नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद राज्य का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इस सवाल को लेकर सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस्तीफे और नई सरकार के गठन को लेकर चर्चाएं जोरों पर हैं। इस बीच नितिन नवीन ने बड़ा बयान देकर स्थिति को स्पष्ट करने की कोशिश की है।

एएनआई से बातचीत में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि मुख्यमंत्री पद को लेकर किसी भी तरह का मतभेद नहीं है और सभी फैसले तय कार्यक्रम के अनुसार ही लिए जा रहे हैं। नीतीश कुमार 10 अप्रैल को राज्यसभा सदस्य की शपथ ले रहे हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा ने हमेशा 'गठबंधन धर्म' का पालन किया है, जिसके चलते सहयोगी दलों का भरोसा आज भी कायम है। नितिन नवीन के अनुसार, सभी अहम फैसले अभी भी नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही लिए जा रहे हैं।

नीतीश कुमार 10 अप्रैल को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे, जिसके लिए वे 9 अप्रैल को दिल्ली रवाना होंगे। शपथ ग्रहण के बाद अगले ही दिन पटना लौट आएंगे। सूत्रों के अनुसार, वे 14 अप्रैल को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं, जबकि 15 अप्रैल को नई सरकार के गठन की संभावना जताई जा रही है।

हालांकि, अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, इस पर अभी तक आधिकारिक तौर पर कोई नाम सामने नहीं आया है।