Chandra Grahan 2023 Pregnancy Precautions On Lunar Eclipse

Chandra Grahan 2023 Pregnancy Precautions: चांद पर छाने वाला अंधेरा है! साल के पहले ग्रहण पर गर्भवती महिलाएं बरतें ये सावधानी

Chandra Grahan 2023 Pregnancy Precautions On Lunar Eclipse

Chandra Grahan 2023 Pregnancy Precautions On Lunar Eclipse

Chandra Grahan 2023 Pregnancy Precautions: 5 मई को साल का पहला चंद्र ग्रहण (Lunar Eclipse) लगने जा रहा है और अंतरिक्ष में दिलचस्पी रखने वाले लोगों के पास इसे देखने का शानदार मौका है, पर वहीं कई लोगों के लिए ये ग्रहण देखना सही नहीं है। जिसके लिए ग्रहण के दौरान कई बातों को ख्याल रखना बेहद जरूरी माना गया है। इन्हीं में कुछ बातें गर्भवती महिलाओं और होने वाले बच्चे के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। तो आइये जानते हैं कि चंद्र ग्रहण के समय गर्भवती महिलाओं को किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। 

Chandra Grahan 2022 Sutak Period Of Lunar Eclipse Begins Pregnant Women  Should Not Do This Work Even During This Time - Chandra Grahan 2022  Pregnancy: चंद्र ग्रहण का सूतक काल शुरू, गर्भवती

2023 के पहले चंद्र ग्रहण पर गर्भवती महिलाएं क्या करें 
1.
धारदार चीजों का न करें इस्तेमाल: चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती स्त्रियों को धारदार वस्तु जैसे कि केंची, चाकू आदि का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। यहां तक कि सब्जी काटना, सिलाई करना आदि कामों से भी बचना चाहिए। चंद्र ग्रहण के दौरान धारदार वस्तुओं के इस्तेमाल से होने वाले बच्चे और मां पर राहु का बुरा असर पड़ता है। 
2. तनाव से रहें दूर: चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती स्त्रियों को किसी भी प्रकार के तनाव या विवाद से दूर रहना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि राहु जब अपना दुष्प्रभाव दिखाता है तो सर्व प्रथम व्यक्ति के दिमाग पर असर डालता है, व्यक्ति को तनाव की भयंकर स्थिति में ले जाता है जिससे उसका मस्तिष्क धीरे-धीरे कमज़ोर होने लगता है।
3. सोने से बचें: चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती स्त्रियों को कभी भी सोना नहीं चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि मां के सो जाने से गर्भ में पल रहा बालक भी सो जाता है जिससे राहु का सीधा प्रभाव बच्चे की बुद्धि पर पड़ता है। राहु के प्रभाव से बच्चे का दिमाग कमज़ोर और स्मरण शक्ति क्षीण हो जाती है। इसलिए इस दौरान सोने से बचें। 
4. दुर्गा सप्तशती का करें पाठ: चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती स्त्रियों को मां दुर्गा के दुर्गा सप्तशती स्तोत्र का पाठ करना चाहिए। इससे राहु का दुष्प्रभाव कम होता है और ग्रहण काल का बुरा असर नहीं पड़ता है।  
5. मंत्रों का करें जाप: चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती स्त्रियों को अपने इष्ट देव के मंत्रों का जपा करते रहना चाहिए। इससे सकारात्मकता आसपास बनी रहती है और नकारात्मकता मन पर हावी नहीं होती है।  
6. पवित्र जल से करें स्नान: चंद्र ग्रहण के खत्म होने के बाद गर्भवती स्त्रियों को बिना देरी किए पवित्र नदी या घर के पानी में गंगा जल मिलाकर स्नान करना चाहिए। इससे होने वाला शिशु और मां दोनों स्वस्थ रहते हैं।