चंडीगढ़ में दिन में छाया रात जैसा अंधेरा; मौसम ने अचानक ली करवट, काले बादल छाने के बाद शहर में बारिश, देखें PHOTOS
Chandigarh Rain Starts Again IMD Punjab Haryana Alert
Chandigarh Rain: चंडीगढ़ में शुक्रवार को तेज धूप निकलने के बाद शाम होते-होते मौसम ने अचानक करवट बदली. मानसून फिर से एक्टिव हुआ और घने काले बादलों ने अपना डेरा डाल दिया. शाम 5 बजे के आसपास ही दिन में रात जैसा अंधेरा छा गया. इसके बाद बारिश का दौर शुरू हो गया. इससे पहले मौसम विभाग ने चंडीगढ़ के साथ-साथ पंजाब के मोहाली व हरियाणा के पंचकूला और आसपास के क्षेत्र में 40-50km प्रति घंटे की रफ़्तार से तेज हवाओं के चलने के साथ बारिश की चेतावनी जारी की थी.
सुहावना हुआ शहर का मौसम
बारिश की फुहारों से एक बार फिर चंडीगढ़ का मौसम सुहावना हो गया है. 2 जुलाई को मौसम सूखा गया और दिनभर बादल छाने और धूप निकलने का खेल चलता रहा. जबकि इससे पहले 1 जुलाई को चंडीगढ़ और पंजाब-हरियाणा के क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई थी. बारिश होने से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली थी. लोग मौसम के सुहावने मिजाज और बारिश की फुहारों का आनंद लेते हुए देखे गए थे. क्योंकि गर्मी से दो चार हो रहे लोगों को बारिश का बेसब्री से इन्तजार कर रहे थे.
बारिश होने से तापमान में आई गिरावट
बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. खबर लिखे जाने तक चंडीगढ़ का अधिकतम तापमान 32 डिग्री दर्ज किया गया. फिलहाल काले बादल अभी छाए रहेंगे. इसी बीच तेज ठंडी हवाएं भी चलेंगी. मौसम विभाग ने बारिश से बचने के लिए किसी पेड़ के नीचे आश्रय न लेने की सलाह दी है. मौसम विभाग (IMD) का कहना है कि आने वाले दिनों के दौरान चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा में भारी बारिश होने की संभावना बनी हुई है.
चंडीगढ़ में छाए काले बादल और फिर बारिश की तस्वीरें