BREAKING
3 साल 7 महीने बाद बदला चुनावी नतीजा: हांसी में एक वोट से हारी महिला बनी विजेता, कोर्ट के आदेश पर पलटी बाजी चंडीगढ़ में भाजपा मुख्यालय के बाहर AAP का प्रदर्शन, पंजाबियों पर टिप्पणी को लेकर बढ़ा विवाद राहुल गांधी के जन्मदिन पर काशी में सियासी घमासान: 'भगवान परशुराम' के रूप में पोस्टर पर बीजेपी भड़की, कहा— 'यह सनातन का अपमान' छत्तीसगढ़ में देर रात सीएम हाउस की मैराथन बैठक से बढ़ीं सियासी चर्चाएं, मंत्रिमंडल फेरबदल की अटकलों पर डिप्टी सीएम का जवाब राज्यसभा चुनाव हार पर राजद का कांग्रेस प्रभारी पर पलटवार: भोला यादव बोले— 'राजद विधायकों ने मुझे दिखाकर दिया वोट, के. राजू अनर्गल बयानबाजी बंद करें'

दुखद! चंडीगढ़ DGP सागर प्रीत हुड्डा की माता का निधन; 86 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, 21 जून को रोहतक में श्रद्धांजलि सभा

Chandigarh DGP Sagar Preet Hooda Mother Passes Away

Chandigarh DGP Sagar Preet Hooda Mother Passes Away

Chandigarh DGP Mother Passes Away: चंडीगढ़ के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) सागर प्रीत हुड्डा की माता किताब कौर का 17 जून 2026 को निधन हो गया। वह लगभग 86 वर्ष की थीं। उनके निधन से परिवार, रिश्तेदारों, मित्रों और शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई है। वहीं चंडीगढ़ के प्रशासनिक, पुलिस एवं सामाजिक क्षेत्रों से जुड़े अनेक लोगों ने डीजीपी सागर प्रीत हुड्डा और उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।

21 जून को रोहतक में श्रद्धांजलि सभा

परिवार के अनुसार स्वर्गीय किताब कौर एक स्नेहमयी माता, दादी और मार्गदर्शक थीं। उन्होंने अपने जीवन में प्रेम, संस्कार, धैर्य और करुणा के मूल्यों के साथ परिवार एवं समाज के अनेक लोगों को प्रेरित किया। उनके निधन को परिवार के लिए अपूरणीय क्षति बताया गया है। दिवंगत आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि सभा का आयोजन 21 जून 2026 (रविवार) को महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू), रोहतक स्थित राधाकृष्णन ऑडिटोरियम में किया जाएगा। प्रार्थना सभा दोपहर 12 बजे से 1 बजे तक आयोजित होगी, जबकि इसके उपरांत दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक प्रसाद वितरण किया जाएगा।

 Chandigarh DGP Sagar Preet Hooda Mother Passes Away