राजस्थान पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 40 पुलिस इंस्पेक्टरों के तबादले
Major administrative reshuffle in Rajasthan Police
Major administrative reshuffle in Rajasthan Police, राजस्थान पुलिस महकमे में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए मुख्यालय ने 40 पुलिस इंस्पेक्टरों के तबादले कर दिए हैं. ADG (कार्मिक) बीजू जॉर्ज जोसफ द्वारा जारी आधिकारिक आदेशों के अनुसार, इन सभी इंस्पेक्टरों को प्रदेश के विभिन्न थानों में थानाधिकारी के रूप में नई तैनाती दी जाएगी. कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से यह महत्वपूर्ण स्थानांतरण सूची जारी की गई है.

