BREAKING
केदारनाथ धाम की यात्रा में बड़ा हादसा; पहाड़ से अचानक गिरे पत्थर, पैदल मार्ग पर इतने श्रद्धालुओं की मौत, पुलिस ने घायलों को रेस्क्यू किया अब बार-बार टोल टैक्स भरने की टेंशन खत्म; केंद्र सरकार का बड़ा ऐलान, इतने रुपये में मिलेगा सालभर का FASTag पास, बनेगा कैसे? अब ट्रंप को पीएम मोदी ने सीधे समझा दिया; दो टूक कहा- भारत कभी मध्यस्थता स्वीकार नहीं करता, फोन पर 35 मिनट तक चली बात ट्रंप ने पाकिस्तान के सेना प्रमुख को प्राइवेट लंच पर बुलाया; व्हाइट हाउस के बंद कमरे में दोनों के बीच बैठक, भारत को आखिर क्या संकेत? हरियाणा यूथ कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष बने निशित कटारिया; कांग्रेस ने प्रदेश और जिलास्तर पर पदाधिकारियों की घोषणा की, यहां पूरी लिस्ट

पुलिस ने भर्ती परीक्षा के मामले में 17 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया

Police Registered a Case against 17 Accused

Police Registered a Case against 17 Accused

परीक्षा में बैठे आरोपियों ने इलेक्ट्रोनिक डिवाइस का उपयोग किया।

दूसरे की जगह पर दे रहे थे परीक्षा।

रंजीत शम्मी चंडीगढ़। Police Registered a Case against 17 Accused: यूटी पुलिस ने रविवार को शहर के अलग अलग क्षेत्रों के स्कूलों में नवोदय विद्यालय भर्ती परीक्षा को लेकर दूसरे की जगह पर बैठ कर परीक्षा देने वाले इलेक्ट्रोनिक डिवाइस का उपयोग करने वाले कुल 17 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। और पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। शहर के अलग अलग चार थाना पुलिस ने मामले दर्ज किए है।जानकारी के अनुसार पता चला कि रविवार को सैक्टर 27 स्थित एक प्राइवेट स्कूल में भर्ती परीक्षा के दौरान हरियाणा के जिला भिवानी के रहने वाले आरोपी अजय कुमार और जिला जींद की रहने वाली एक महिला ने परीक्षा में हरियाणा के हिसार के रहने वाले विक्रम और नरवाना की रहने वाली एकं महिला के स्थान पर बैठ कर परीक्षा दे रहे थे। मामले के बारे में पता चला तो जिसकी शिकायत पुलिस को दी गई थी। पुलिस ने मामले में कारवाई करते हुए आरोपी अजय और एक महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।

केस नंबर दो

जानकारी के अनुसार सैक्टर 47 के प्रिंसिपल ने पुलिस को बताया कि रविवार को स्कूल में हुई भर्ती परीक्षा के दौरान हरियाणा के जिला हिसार के रहने वाले आरोपी विशाल ने इलेक्ट्रोनिक डिवाइस का उपयोग किया। मामले के बारे में पता चला तो जिसकी शिकायत पुलिस को दी गई थी। पुलिस ने मामले में कारवाई करते हुए उक्त आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

केस नंबर तीन

जानकारी के अनुसार सैक्टर 32 के एक प्राइवेट स्कूल के प्रिंसिपल ने पुलिस को बताया कि रविवार को भर्ती परीक्षा के दौरान हरियाणा के जिला रोहतक के रहने वाले आरोपी अजय और हिसार निवासी सोनू ने इलेक्ट्रोनिक डिवाइस का उपयोग किया। मामले की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई थी। पुलिस ने मामले में कारवाई करते हुए उक्त आरोपियो के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।

केस नंबर चार

जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता सैक्टर सेक्टर 40 स्कूल के प्रिंसिपल ने को शिकायत में बताया कि हरियाणा के जिला सोनीपत के रहने वाले परीक्षित,जींद निवासी सोहन, सोनीपत निवासी साहिल ,नीरज, जिला रोहतक निवासी विकाश, दिल्ली निवासी योगेश, सोनीपत निवासी मोहित, चरखी दादरी निवासी अभिमन्यु,एक महिला, मोहिंदरगढ़ निवासी एक महिला, सोनीपत निवासी संदीप,जींद निवासी एक अन्य ने इलेक्ट्रोनिक डिवाइस का उपयोग किया। पुलिस ने तुरत मामले में कारवाई करते हुए उक्त आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया है।