Chandigarh-Varanasi Summer

चंडीगढ़ से वाराणसी के लिए नई समर स्पेशल ट्रेन शुरू, यात्रियों को बड़ी राहत

undefined

Chandigarh-Varanasi Summer

गर्मी की छुट्टियों और बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए Indian Railways के अंबाला मंडल ने चंडीगढ़ से वाराणसी के बीच एक नई समर स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। यह चंडीगढ़ से शुरू होने वाली तीसरी समर स्पेशल ट्रेन होगी।

अंबाला मंडल के सीनियर डीसीएम Yashanjeet Singh ने बताया कि ट्रेन संख्या 04227/04228 चंडीगढ़-वाराणसी समर स्पेशल 14 मई से 13 जुलाई तक संचालित की जाएगी। यह ट्रेन सप्ताह में दो दिन चलेगी और कुल 18 फेरे लगाएगी।

ट्रेन में एसी, स्लीपर और जनरल श्रेणी सहित कुल 19 कोच लगाए जाएंगे। ट्रेन संख्या 04227 वाराणसी से प्रत्येक वीरवार और रविवार को दोपहर 11:05 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 4:20 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी।

वहीं, ट्रेन संख्या 04228 चंडीगढ़ से प्रत्येक शुक्रवार और सोमवार को सुबह 6 बजे रवाना होगी और रात 12:55 बजे वाराणसी पहुंचेगी।

यह स्पेशल ट्रेन Varanasi, Raebareli, Lucknow, आलमनगर, शाहजहांपुर, Bareilly, Moradabad, Roorkee और Ambala होते हुए चंडीगढ़ पहुंचेगी। रेलवे के इस फैसले से गर्मियों में यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।