Chandigarh Traffic Police Song Raati Naake Lagde

चंडीगढ़ में शराबियों को चेतावनी: SI ने Video जारी कर बार-बार बोली यह बात, अब तो समझ जाने में ही भलाई, वरना...

Chandigarh Traffic Police Songs Viral

Chandigarh Traffic Police Songs Viral

Chandigarh Traffic Police Songs Viral : आजकल लोगों के बीच एक सबसे बड़ी समस्या पैदा हो गई है और वह है नशा| यह नशा चाहें फिर शराब का हो या किसी और नशीली चीज का| लोग जो नशा कर रहे हैं वह उसके बगैर रह ही नहीं पा रहे हैं| वहीं, गौर करने वाली और चिंता की बात तो यह है कि लोग नशा तो करते ही हैं साथ ही नशे में ड्राइविंग भी करते हैं| ऐसे में उन्हें अपनी जान का खतरा तो रहता ही है साथ ही में ये दूसरों को भी बिन मौत मारने पर आमादा दिखते हैं|

इसीलिए ऐसा कुछ न होने पाए| कोई दुर्घटना न हो| ट्रैफिक पुलिस जगह-जगह नाके लगाती है और नशे में धुत्त लोगों की चेकिंग करके उनका चालान काटती है| उनसे जुर्माना वसूलती है और गाड़ी भी जब्त कर लेती है सो अलग| वहीं, कई बार नशे में धुत्त चालक को जेल की हवा भी खानी पड़ सकती है| लेकिन इस मामले में चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस का सलूक थोड़ा हटके है| कैसे हटके है? आइये जानते हैं|

दरअसल, चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस पहले ऐसे लोगों को जागरूक करने का काम करती है| समझाने का जमकर प्रयास करती है| यहां तक की लोग गाने सुनना ज्यादा पसंद करते हैं, गाने के शब्दों को ज्यादा समझते हैं तो ट्रैफिक पुलिस गाने भी बना रही है| चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि बस लोग किसी तरह से ट्रैफिक नियमों को समझें|

बतादें कि, चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस के एसआई भूपिंदर सिंह लोगों को गानों के जरिये ट्रैफिक नियमों का पाठ पढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं| अभी उनका एक ताजा गाना सामने आया है| जिसमें उन्होंने ट्रैफिक पुलिस की तरफ से चंडीगढ़ में शराबियों को चेतावनी दी है| गाने का नाम है कि ''राती नाके लगदे''|

इस गाने को एसआई भूपिंदर सिंह ने खुद लिखा है और वह खुद गा भी रहे हैं| इस गाने के जरिये एसआई भूपिंदर सिंह ने यह बताया है कि लोग अगर चंडीगढ़ के अंदर नशे में ड्राइविंग करने निकलेंगे तो वह बच नहीं पाएंगे| नाके लगाकर उन्हें पकड़ा जाएगा और फिर उनपर सख्त कार्रवाई होगी| एसआई भूपिंदर सिंह के इस गाने को अभी तक हजारों लोगों ने देखा है और आगे शेयर कर रहे हैं|

गाने की वीडियो में देखा जा सकता है कि शुरुवात में चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस रोड पर एक्टिव नाके लगाए हुए दिख रही है और गाड़ियों को रोक रही है| वहीं, इसी बीच वीडियो में आगे कुछ युवक नजर आते हैं| जो एक कमरे में साथ बैठकर शराब का नशा कर रहे हैं| इसी बीच इनमें से एक युवक को एक युवती का कॉल आता है|

लेकिन युवक उसकी बात नहीं सुनता और उससे मिलने के लिए अपने दोस्तों को लेकर निकल पड़ता है| इस दौरान सड़क पर ड्यूटी करने वाले पुलिस अधिकारी ने इन सबको पकड़ लेते हैं और फिर चालान काटने लगते हैं| तभी वही युवती मौके पर आ जाती है जिसने कॉल किया था| युवती आते ही कहती है कि मना किया था मत आना| शराब पीकर गाड़ी मत चलाना| चंडीगढ़ में चेकिंग चल रही है| इसके बाद एक पुलिस वाला सबको समझता है|

देखें वीडियो


भूपिंदर सिंह सुर्खियों में

बतादें कि, सब इंस्पेक्टर भूपिंदर सिंह जो काम कर रहे हैं उससे वह सुर्खियों के शिखर पर हैं और उनकी खूब तारीफ होती है| सब इंस्पेक्टर भूपिंदर सिंह की जहां आम लोगों द्वारा काफी तारीफ की जाती है तो इसके साथ ही उनका विभाग भी उन्हें इसके लिए सम्मान देता है| भूपिंदर सिंह के कई वीडियो जमकर वायरल हो चुके हैं|

यह देखें - तू ऐसा किस मंत्री का खास हो गया... चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस के SI ने सिद्धू मूसेवाला के अंदाज में गाया गाना, नवयुवकों को सुनना जरुरी...

 

यह देखें - कुड़ियों को हेलमेट का पाठ पढ़ाना है... चंडीगढ़ में यह SI गाना गाकर कर रहा समझाने की कोशिश, वीडियो वायरल