चंडीगढ़ स्टेट सीनियर मेंस हॉकी चैंपियनशिप 2026: वांडरर्स क्लब बना चैंपियन, फाइनल में ITBP को 5-2 से हराया
Chandigarh State Senior Men's Hockey Championship 2026
चंडीगढ़, Chandigarh State Senior Men's Hockey Championship 2026: हॉकी चंडीगढ़ द्वारा आयोजित चंडीगढ़ स्टेट सीनियर मेंस हॉकी चैंपियनशिप (17 से 23 जून 2026) के खिताबी मुकाबले में वांडरर्स क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आईटीबीपी को 5-2 से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया है।
मैच का पूरा रोमांच और गोल स्कोरर
पहले क्वार्टर में दोनों टीमें कोई भी गोल करने में असफल रहीं। इसके बाद वांडरर्स क्लब ने मैच की कमान अपने हाथों में ली:
पहला गोल (20वां मिनट): वांडरर्स क्लब के हरपंथप्रीत सिंह (जर्सी नंबर 15) ने पेनल्टी कॉर्नर (पीसी) को गोल में बदलकर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई।
बराबरी (31वां मिनट): तीसरे क्वार्टर की शुरुआत में आईटीबीपी के कप्तान रोहित (जर्सी नंबर 33) ने पेनल्टी स्ट्रोक (PS) के जरिए गोल कर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया।
वापसी (36वां मिनट): वांडरर्स क्लब के कप्तान रोहित (जर्सी नंबर 16) ने पेनल्टी कॉर्नर के जरिए बेहतरीन गोल दागकर स्कोर 2-1 कर दिया।
दिलराज का डबल धमाका (45वां और 48वां मिनट): वांडरर्स क्लब के दिलराज सिंह (जर्सी नंबर 10) ने शानदार खेल दिखाते हुए 45वें और 48वें मिनट में दो लगातार फील्ड गोल (FG) दागकर स्कोर को 5-1 पर पहुंचा दिया। इससे पहले 47वें मिनट में बेबी सिंह दमई (जर्सी नंबर 14) ने भी एक शानदार फील्ड गोल किया था।
अंतिम गोल (59वां मिनट): मैच समाप्त होने से ठीक पहले आईटीबीपी के मोइरांगथेम ओएस (जर्सी नंबर 4) ने एक फील्ड गोल कर हार के अंतर को कम किया, और अंतिम स्कोर 5-2 रहा।