गुरुग्राम में कार तोड़ने और जान से मारने की धमकी का मामला, CCTV सबूत के बावजूद FIR का इंतजार
Case of car vandalism and death threats in Gurugram
गुड़गांव में पहले गाड़ी तोड़ी, फिर बदमाशी दिखाकर दी धमकी - SHO बोले, न्याय मिलेगा
CCTV सबूत के बाद भी FIR नहीं: पीड़ित ने CP-DGP से लगाई गुहार
गुड़गांव, 24 जून। Case of car vandalism and death threats in Gurugram, शहर में गुंडागर्दी और पुलिस की लापरवाही का बड़ा मामला सामने आया है। सेक्टर-5, Part -3, Gurugram निवासी अविनाश की नई मारुति फ्रॉन्क्स कार को घर के बाहर खड़ा देख एक व्यक्ति ने बुरी तरह तोड़ दिया। पूरी वारदात CCTV में कैद है। आरोपी ने पीड़ित को जान से मारने की धमकी भी दी, जिसका वीडियो सबूत मौजूद है।
.jpg)
4 दिन से नहीं लिखी FIR
पीड़ित अविनाश पिछले 4 दिन से सेक्टर-5, Gurgaon थाने के चक्कर काट रहा है, लेकिन पुलिस ने अब तक FIR दर्ज नहीं की। अविनाश का आरोप है कि थाना पुलिस आरोपी से मिली हुई है और जानबूझकर कार्रवाई से बच रही है।
"CCTV में साफ दिख रहा है कि किसने गाड़ी तोड़ी और धमकी दी। इसके बाद भी पुलिस कहती है सबूत नहीं है। नई गाड़ी लोन पर ली थी, अब पूरा परिवार डरा हुआ है," पीड़ित ने बताया।

CP-DGP से न्याय की मांग
थाना स्तर पर सुनवाई न होने के बाद अविनाश ने पुलिस कमिश्नर गुड़गांव और DGP हरियाणा को लिखित शिकायत भेजी है। शिकायत के साथ CCTV फुटेज, टूटी कार की तस्वीरें और धमकी का वीडियो भी अटैच किया गया है।
शिकायत में मांग की गई है कि आरोपी पर तुरंत FIR दर्ज कर गिरफ्तार किया जाए, पीड़ित परिवार को सुरक्षा दी जाए और FIR न लिखने वाले पुलिसकर्मियों पर विभागीय कार्रवाई हो।
SHO ने दिया आश्वासन
इस मामले में सेक्टर-5 थाना प्रभारी से बात की गई तो उन्होंने बताया, "IO पर शिकायत दर्ज होगी और जो उचित कार्रवाई बनती है वो निश्चित की जाएगी। किसी किस्म की नरमी नहीं बरती जाएगी। शिकायतकर्ता को पूरा न्याय दिलाया जाएगा, कोई अन्याय नहीं होने देंगे।"
वहीं DCP मुख्यालय ने भी कहा कि "शिकायत मिली है, जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।"
---