Chandigarh Sharab Langar: चंडीगढ़ में 'शराब का लंगर' लगाया, वीडियो; खुलेआम बर्फ के गोले में मिला बांटी दारू

चंडीगढ़ में 'शराब का लंगर' लगाया, वीडियो; खुलेआम बर्फ के गोले में मिला बांटी दारू, लोग लाइन लगाकर खड़े दिखे, पुलिस हरकत में आई

Chandigarh Sharab Langar Viral Video Police In Action

Chandigarh Sharab Langar Viral Video Police In Action

Chandigarh Sharab Langar: भीषण गर्मी का दौर जारी है और ऐसे में आमतौर पर 'ठंडे शरबत' के लंगर जगह-जगह लगाए जाते हैं लेकिन अगर 'शराब का लंगर' लगा दिया जाए तो। हैरान मत होइए। चंडीगढ़ में ऐसा ही किया गया है। चंडीगढ़ के सेक्टर-9 मार्केट में 'शराब का लंगर' लगाया गया और लोगों को खुलेआम बर्फ के गोले में मिलाकर दारू बांटी गई। बोतलें खुलती जा रहीं थीं और लोग लाइन में लगकर परोसी जा रही शराब का मजा ले रहे थे। इस समय सोशल मीडिया पर इस अजीब और गज़ब लंगर का मामला चर्चा में बना हुआ है। वहीं वीडियो सामने आने के बाद चंडीगढ़ पुलिस भी हरकत में आई है और बनती कार्रवाई की जा रही है।

सामने आए वीडियो में एक शख्स कैमरा घुमाते हुए यह बताता दिख रहा है कि यहां दारू बंट रही है। वह यह भी बताता है कि यहां शराब का नया ठेका शिफ्ट हुआ है। इसलिए उस दुकान के बाहर शराब का लंगर लगाया गया है। यानि यह पता चलता है कि लोगों को राहत देने के नाम पर लगाए शराब के लंगर के पीछे अपनी ब्रांडिंग करने का मकसद था। ताकि दुकान का प्रचार हो सके। वहीं यह भी कहा जा रहा है कि एक नए लॉन्च हुए शराब के ब्रांड को मार्केट करने के लिए दुकान के बाहर खुलेआम शराब परोसी जा रही थी। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले में गैर-कानूनी तौर से परोसी गई शराब को लेकर जांच-पड़ताल कर रही है।

चंडीगढ़ में 17 साल की लड़की बिल्डिंग की दूसरी मंजिल से गिरी; छत पर बैलेंस बिगड़ने से हादसा, धक्का मारे जाने का भी शक दौड़ा, वीडियो

मसलन शराब लंगर का स्टंट या प्रमोशन शराब ठेके के संचालक को भारी पड़ गया है और अब कानूनी मुश्किल खड़ी हो गई है। बताया जा रहा है कि स्थानीय थाना पुलिस ने मामले में FIR दर्ज कर ली है और आरोपियों के खिलाफ बनती कार्रवाई की जा रही है। वहीं दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर यह शराब का लंगर लोगों के बीच खास चर्चा का विषय बन गया है। लोग इस बात से हैरान हैं कि शराब का लंगर कैसे लगाया जा सकता है? इसके साथ कई स्थानीय और आसपास के लोगों ने भी इसका विरोध किया है। बता दें कि सेक्टर-9 चंडीगढ़ का पॉश इलाका है।

वीडियो (अर्थ प्रकाश किसी भी तरह से शराब का समर्थन या प्रमोट नहीं करता)