चंडीगढ़ में 17 साल की लड़की बिल्डिंग की दूसरी मंजिल से गिरी; छत पर बैलेंस बिगड़ने से हादसा, धक्का मारे जाने का भी शक दौड़ा, वीडियो
Chandigarh 17 Year Girl Fell From Second Floor of Building CCTV Video
Chandigarh Girl Accident: चंडीगढ़ के सेक्टर-55 में 17 साल की एक नाबालिग लड़की अपने घर की दूसरी मंजिल से नीचे गिर गई। वह ऊपर से सीधा पक्की सड़क पर आकर गिरी और तड़पती हुई देखी गई। वहीं दूसरी ओर लड़की के गिरने पर आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोग दौड़कर उसके पहुंचे और उसे उठाने की कोशिश की। लेकिन लड़की का शरीर एकदम ढीला पड़ चुका था। जिसके बाद उसे आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया। लड़की का इलाज अभी चल रहा है और उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। वहीं लड़की के गिरने का वीडियो सामने आया है, जो कि चर्चा में है और हैरान करने वाला है।
छत पर कपड़े सुखाते वक्त बिगड़ा बैलेंस
बताया जा रहा है यह 17 वर्षीय लड़की उस वक्त हादसे का शिकार हुई। जब वह घर की दूसरी मंजिल की छत पर कपड़े सुखाने गई हुई थी। इसी दौरान अचानक किसी तरह उसका बैलेंस बिगड़ा और वह ऊपर से नीचे सड़क पर आ गिरी। जहां अचानक हुए इस हादसे से आसपास के लोग भी घबरा गए और चीख-पुकार के बीच इलाके के और लोग भी अपने घरों से बाहर आ गए। कुछ ही देर में मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि हादसा इतना अचानक हुआ कि किसी को समझ ही नहीं आया कि आखिर हुआ क्या है? उन्होंने कहा कि एकदम से कुछ गिरने की बहुत ज़ोर से आवाज आई। जब देखा तो यह लड़की जमीन पर पड़ी तड़प रही थी।
लड़की को धक्का मारे जाने का शक दौड़ा
एक नजर से तो लड़की का गिरना हादसा ही माना जा रहा है लेकिन दूसरी तरफ इस मामले में यह आशंका भी जताई गई कि लड़की फिसलकर नहीं गिरी बल्कि उसे धक्का मारा गया। दरअसल जिन हालातों में लड़की अचानक छत से गिरी। उसे देखकर शुरुवात में लोगों को शक हुआ की लड़की अपनेआप नहीं गिरी बल्कि उसे किसी ने ऊपर से धक्का मारा। हालांकि परिजनों का कहना है कि उनकी लड़की रोज की तरह छत पर कपड़ों को सुखाने गई थी। जहां कपड़े सुखाते समय पैर फिसलने के कारण उसके साथ यह हादसा हुआ।
CCTV कैमरे में कैद हुआ खौफनाक हादसा
बता दें कि यह लड़की गिरते हुए वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। लड़की का साथ हुआ हादसा बेहद खौफनाक है। सामने आए सीसीटीवी वीडियो में दिखता है कि नीचे से लोग गुजर रहे हैं, इसी बीच कि लड़की अचानक ऊपर से नीचे गिरती है। लड़की के गिरने की जोरदार आवाज़ होती है और चीख निकलती है। जिसके बाद वहां लोग देखकर एकदम से डर जाते हैं और दौड़कर देखते हैं तो यह लड़की सड़क पर पड़ी कराहा रही होती है। वीडियो में दिख रहा है कि लड़के के पास खड़े लोग बार-बार ऊपर की तरफ भी देख रहे हैं, जहां से कोई कुछ कहकर चिल्ला भी रहा है। शायद लड़की के परिजन। वहीं लोग लड़की को उठाकर वहां से ले जाते हैं। लड़की अपने पैरों पर चल नहीं पा रही थी।
वीडियो (दृश्य देख आप विचलित हो सकते हैं)