चंडीगढ़ के स्कूलों में शिक्षकों की कमी! शिक्षा विभाग ने हरियाणा से मांगे टीचर, सरकार को लिखा पत्र, सभी नियुक्ति डेपुटेशन पर होंगी

Chandigarh Schools Teachers Shortage Breaking News
Chandigarh Schools Teachers: चंडीगढ़ के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी जान पड़ रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार, चंडीगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग ने हरियाणा से टीचर मांगे हैं। चंडीगढ़ शिक्षा विभाग ने हरियाणा सरकार को इसके लिए पत्र लिखा है। हरियाणा स्कूल शिक्षा विभाग के प्रिन्सिपल सेक्रेटरी को पत्र लिखकर टीचरों की मांग की गई है। चंडीगढ़ को कुछ विषयों के लिए टीचरों की जरूरत है। हरियाणा से चंडीगढ़ आने वाले सभी टीचरों की नियुक्ति डेपुटेशन आधार पर होंगी।