Chandigarh Holiday: चंडीगढ़ में सार्वजनिक छुट्टी का ऐलान; 28 मई को बंद रहेंगे शहर के सभी सरकारी दफ्तर और संस्थान

चंडीगढ़ में सार्वजनिक छुट्टी का ऐलान; इस दिन बंद रहेंगे शहर के सभी सरकारी दफ्तर और संस्थान, देखें प्रशासन का नोटिफिकेशन

Chandigarh Public Holiday on Bakrid 28 May 2026 Notification

Chandigarh Public Holiday on Bakrid 28 May 2026 Notification

Chandigarh Public Holiday: चंडीगढ़ में गुरुवार 28 मई को सार्वजनिक छुट्टी का ऐलान किया गया है। प्रशासन ने इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी करते हुए बताया कि 28 मई को बकरीद का पर्व है, जहां इस मौके पर चंडीगढ़ प्रशासन (Chandigarh Administration) के तहत आने वाले शहर के सभी सरकारी कार्यालयों/बोर्डों/निगमों/संस्थानों सहित औद्योगिक प्रतिष्ठानों में छुट्टी रखी जाएगी और कामकाज बंद रहेगा।

चंडीगढ़ के सभी शराब ठेकेदारों को DC की कड़ी चेतावनी; शराब लंगर या सोशल मीडिया पर प्रमोशन भारी पड़ेगा, लाइसेंस रद्द, होंगे ब्लैकलिस्ट

पहले 27 मई को डिक्लेयर थी बकरीद की छुट्टी

बता दें कि इससे पहले जारी सालाना छुट्टियों के कैलेंडर के अनुसार, 27 मई 2026 को बकरीद की छुट्टी डिक्लेयर थी लेकिन बाद में 27 की जगह 28 मई को बकरीद मनाए जाने के चलते छुट्टी को बदला गया। इससे पहले केंद्र सरकार ने बकरीद की छुट्टी में बदलाव का नोटिफिकेशन जारी किया था और वहीं बाद में हरियाणा और पंजाब समेत अन्य राज्यों में भी बकरीद की छुट्टी 27 मई की जगह 28 मई को की गई। मालूम रहे कि बकरीद मुस्लिम समाज का एक प्रमुख त्योहार है, जिसे मुस्लिमों द्वारा धूमधाम से मनाया जाता है।

Chandigarh Public Holiday on Bakrid 28 May 2026 Notification