चंडीगढ़ पुलिस कर्मी की सड़क हादसे में मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम
Chandigarh police personnel
चंडीगढ़ पुलिस में कार्यरत और करनाल के बसताड़ा गांव निवासी पुलिसकर्मी विपिन (35) का सड़क हादसे के बाद इलाज के दौरान निधन हो गया। वह पिछले 10 वर्षों से पुलिस सेवा में थे और वर्तमान में डीजीपी एस्कॉर्ट ड्यूटी में तैनात थे।
यह हादसा 15 अप्रैल को ट्रिब्यून चौक के पास हुआ, जब विपिन ड्यूटी के लिए बाइक पर जा रहे थे। इस दौरान उनकी बाइक और एक एक्टिवा के बीच जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें उन्हें सिर पर गंभीर चोटें आईं।
घायल अवस्था में उन्हें तुरंत पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती कराया गया था। वहां से छुट्टी मिलने के बाद परिजन उन्हें बेहतर इलाज के लिए करनाल के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
घटना के बाद चंडीगढ़ पुलिस के एएसआई जरनैल सिंह अपनी टीम के साथ कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद पार्थिव शरीर परिजनों को सौंप दिया है।