चंडीगढ़ पुलिस ने चंडीगढ़ वेलफेयर ट्रस्ट के साथ मिलकर मुफ्त मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया।

चंडीगढ़ पुलिस ने चंडीगढ़ वेलफेयर ट्रस्ट के साथ मिलकर मुफ्त मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया।

Free Mega Health Checkup Camp

Free Mega Health Checkup Camp

-चंडीगढ़ पुलिस के डीजीपी प्रवीर रंजन ने मुफ्त मेगा स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन किया।
-मुफ्त मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर चंडीगढ़ पुलिसकर्मियों उनके परिवार के सदस्यों और आम जनता के लिए लगाया गया।

रंजीत शम्मी चंडीगढ। Free Mega Health Checkup Camp: शनिवार को चंडीगढ़ पुलिस कंपलेक्स धनास स्थित चंडीगढ़ पुलिस ने चंडीगढ़ वेलफेयर ट्रस्ट(Chandigarh Welfare Trust) के साथ मिलकर मुफ्त मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर कैम्प(Health Checkup Camp) का आयोजन किया। इस जांच शिविर का उद्घाटन चंडीगढ़ पुलिस के डीजीपी प्रवीर द्वारा किया गया। मुफ्त मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर चंडीगढ़ पुलिसकर्मियों उनके परिवार के सदस्यों और आम जनता के लिए लगाया गया था। मैक्स हॉस्पिटल और क्लोव डेंटल क्लिनिक के माध्यम से विभिन्न चिकित्सा क्षेत्रों जैसे ऑर्थोपेडिक्स, कार्डियोलॉजी, फिजियोथेरेपी, पीडियाट्रिक्स और जनरल मेडिसिन में विशेषज्ञ डॉक्टरों ने पुलिस कर्मियों, उनके परिवार के सदस्यों और आसपास रहने वाले आम लोगों की जांच की।

Free Mega Health Checkup Camp

चिकित्सा स्वास्थ्य जांच शिविर में लगभग 500 लोगों ने विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाओं का लाभ उठाया।  शिविर में लोगों को नि:शुल्क दवाइयां व चश्मा भी वितरित किया गया।  वे पुलिस अस्पताल के माध्यम से आगे की चिकित्सा सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं।। डीजीपी प्रवीर रंजन ने आश्वासन दिया कि इस प्रकार के चिकित्सा स्वास्थ्य जांच शिविर भविष्य में भी आयोजित किए जाते रहेंगे। इस मौके पर डीआईजी दीपक पुरोहित, एसएसपी मुख्यालय/क्राइम मनोज कुमार मीणा, एसपी ऑपरेशन केतन बंसल के अलावा चंडीगढ़ वेलफेयर ट्रस्ट के फाउंडर सतनाम सिंह संधू मुख्य रूप से शामिल थे।

यह पढ़ें: