Chandigarh Police Constable Result 2023 Out
BREAKING

आ गया है चंडीगढ़ पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट, देखें कैसे कर सकते है चेक ?

Chandigarh Police Constable Result 2023 Out

Chandigarh Police Constable Result 2023 Out

Chandigarh Police Constable Result 2023: हालहि ही में चंडीगढ़ पुलिस ने कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारीकिया है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे वे परिणाम उनकी ऑफिशियल वेबसाइट chandigarhpolice.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। आपको बतादें कि भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 700 खाली पदों को भरा जाएगा। चंडीगढ़ पुलिस कांस्टेबल की भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 23 जुलाई को आयोजित की गई थी। अब क्योंकि परीक्षा का परिणाम जारी करदिया गया है तो उमीदवार इन स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट चेक कर सकते है।  

Chandigarh Police Constable Result 2023 कैसे देखें
1.सबसे पहले कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 
2.इसके “New Update” सेक्शन पर जाएं और परिणाम लिंक पर क्लिक करें। 
3.इसके बाद चंडीगढ़ पुलिस कांस्टेबल परिणाम 2023 पीडीएफ स्क्रीन पर दिखाई देगा। 
4.फिर शॉर्टकट-की (ctrl+f) का उपयोग करके पीडीएफ में अपना रोल नंबर खोजें। 
5.आखिरी में परिणाम पीडीएफ डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए उसका प्रिंटआउट ले लें। 

जिन उम्मीदवारों ने लिखित परीक्षा पास की है, उन्हें अब शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और शारीरिक माप परीक्षण (PMT) के लिए उपस्थित होना होगा। एक आधिकारिक बयान में कहा गया है, “चंडीगढ़ पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर शारीरिक दक्षता परीक्षा और शारीरिक माप परीक्षण में उपस्थित होने की तारीख और महत्वपूर्ण निर्देश उचित समय पर घोषित किए जाएंगे। इस भर्ती में सेलक्शन परीक्षा, उसके बाद शारीरिक माप परीक्षण (PMT) और शारीरिक स्क्रीनिंग टेस्ट (PST) और आखिरी में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन पर आधारित होगा।