Chandigarh Police Cock Murder Case
BREAKING
शर्मनाक! सौतेली मां को ले भागा नाबालिग बेटा; हरियाणा में अजब कांड, पिता ने पुलिस से लगाई गुहार, बताया- मां कहता था, पैर छूता था हरियाणा में बीजेपी के जिला पदाधिकारियों की नियुक्ति; पंचकूला समेत सभी जिलों में अब नई टीम, प्रदेश अध्यक्ष बडोली की सभी से ये अपील भारतीय वायुसेना के साथ बड़ा हादसा; राजस्थान में जगुआर फाइटर प्लेन क्रैश, चुरू के पास आसमान से गिरा, गिरते ही चीथड़े-चीथड़े, आग लगी भयावह! गुजरात में ब्रिज टूटने से अब तक 9 लोगों की मौत; डेड बॉडीज निकल रहीं, 6 लोग घायल मिले, रेस्क्यू ऑपरेशन में लगीं कई टीमें बड़ा हादसा! गुजरात में ओवर ब्रिज टूटा; कई वाहन नदी में गिरे, मौके पर अफरा-तफरी, राहत-बचाव कार्य के लिए NDRF बुलाई गई

Chandigarh में एक ऐसा Murder कि Case देख Police भी हैरान है, जरा आप भी देखिये

Chandigarh Police Cock Murder Case

Chandigarh Police Cock Murder Case

हत्या के कई मामले सामने आते हैं, जिनपर पुलिस अपनी तफ्तीश और कार्रवाई को अंजाम देती है| इधर, चंडीगढ़ से भी अबतक हत्या के कई मामले सामने आये हैं| जिनपर चंडीगढ़ पुलिस में हड़कंप मचा है और उसने आगे एक्शन लिया है| लेकिन शहर में अब हत्या का एक ऐसा मामला चंडीगढ़ पुलिस के पास पहुंचा है जिसे देख वह हैरत में है| चंडीगढ़ पुलिस हैरान हैं| अब कहेंगे कि यहां हत्या हो गई है और बात हैरानी की हो रही है|

दरअसल, हुआ ये है कि एक मुर्गे की हत्या का मामला चंडीगढ़ पुलिस के पास पहुंचा है और पुलिस से कहा जा रहा है कि वह इससे डील करे, यानि कार्रवाई करे| बतादें कि, पूरा मामला सेक्टर -26 थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले बापूधाम का है| यहां एक महिला अपने मुर्गे की हत्या की शिकायत दर्ज करवाने पुलिस के पास पहुंची| महिला बापूधाम पुलिस के पास अपने मरे हुए मुर्गे को अपनी गोद में लेकर पहुंची और पुलिस से इन्साफ की गुहार लगाई| महिला का कहना है कि मुर्गे की हत्या का केस पुलिस दर्ज करे और इस मामले में न्याय करे|

ईट से मारकर हत्या कर दी ....

महिला अपना नाम संजू देवी बताती है| महिला का कहना है कि उसने यह मुर्गा अपने घर में पाल रखा था| लेकिन पता नहीं किस बात की दुश्मनी निभाते हुए उसे मार दिया गया| महिला संजू देवी का कहना है कि उसके मुर्गे को ईट से मारकर मारा गया| ईट से मारकर उसकी हत्या कर दी गई| फिलहाल, मामले में जानकारी मिली है कि पुलिस ने भी मामले में डीडीआर दर्ज कर ली है| महिला की रिपोर्ट लिखाने की जिद पर पुलिस को डीडीआर दर्ज करनी पड़ी| बरहाल, अब आप ये तो समझ गए होंगे कि पुलिस को कैसे-कैसे मामलों से डीलिंग करनी पड़ती है|