Chandigarh Police Caught Heroin Smuggler
BREAKING
पेपर लीक मुद्दे पर कांग्रेस के प्रदर्शन पर AAP का हमला, संजय सिंह और आतिशी ने उठाए सवाल सोनम वांगचुक को मेदांता अस्पताल ले जाने का हाई कोर्ट का आदेश, कहा- पसंद के अस्पताल में इलाज कराना मौलिक अधिकार यूपी कैबिनेट की बड़ी मंजूरी, 26,315 करोड़ रुपये से बनेगा 333 किमी लंबा विंध्य एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल और गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र 3 अगस्त से; 10 लाख नए राशन कार्ड बनाए जाएंगे, CM मान बोले- मैनुअल नहीं डिजिटल वैरिफिकेशन होगा दिल्ली में PM आवास के पास राहुल गांधी का विरोध प्रदर्शन; मोदी-धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, कई कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया गया

चंडीगढ़ में हेरोइन तस्कर पकड़ा गया; पंजाब का रहने वाला, शहर में कर रहा था नशे की सप्लाई, ऐसे आया शिकंजे में

Chandigarh Police Caught Heroin Smuggler

Chandigarh Police Caught Heroin Smuggler

Chandigarh Police Caught Heroin Smuggler: चंडीगढ़ पुलिस आएदिन नशा तस्करों को धर रही है। जहां इसी कड़ी में अब एक और नशा तस्कर धरा गया है। नशा तस्कर को पकड़ने में चंडीगढ़ पुलिस की डिस्ट्रिक्ट क्राइम सेल ने बड़ी सफलता हासिल की है। पकड़े गए तस्कर के पास से 55.15 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। वहीं, तस्कर की पहचान पंजाब के जिला तरनतारन के रहने वाले 27 वर्षीय मनप्रीत सिंह के रूप में हुई है।

ऐसे आया शिकंजे में

जानकारी के मुताबिक, डिस्ट्रिक्ट क्राइम सेल के एएसआई राजेश कुमार और उनकी टीम रविवार को पेट्रोलिंग पर थी। जहां इस दौरान रात करीब 8.50 बजे सेक्टर 43 स्थित सीटीयू वर्कशॉप के पास से टीम ने तस्कर मनप्रीत सिंह को गिरफ्तार किया। टीम ने मनप्रीत को शक के आधार पर रोका था। लेकिन पूछताछ और तलाशी के दौरान मनप्रीत के पास से 55.15 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। जिसके बाद पुलिस टीम ने तुरंत एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

रिपोर्ट- रंजीत शम्मी

यह पढ़ें- चंडीगढ़ में फिर बम; ASOD क्लब में होने की सूचना मिली, एरिया खाली कराकर पुलिस ने चलाया ऑपरेशन तो...