Chandigarh Muslim Lover Killed Girl: दिल्ली के बाद अब चंडीगढ़ में दहलाने वाली वारदात, मुस्लिम युवक ने युवती की हत्या की

प्यार, धोखा और मर्डर: चंडीगढ़ में दहलाने वाली वारदात, मुस्लिम युवक ने झूठ बोलकर युवती को प्रेम जाल में फंसाया, पर्दाफाश होने पर की हत्या

Chandigarh Muslim Lover Killed Girl

Chandigarh Muslim Lover Killed Girl

Chandigarh Muslim Lover Killed Girl  : प्यार, धोखा और मर्डर का सिलसिला थम नहीं रहा है| पिछले कुछ दिनों से इन वारदातों में काफी तेजी आई है| अभी हाल ही में जहां देश की राजधानी दिल्ली में श्रद्धा नाम की एक युवती के उसके प्रेमी आफताब द्वारा 35 टुकड़े कर दिए गए तो वहीं अब चंडीगढ़ में भी एक युवती को उसके मुस्लिम प्रेमी द्वारा मौत के घाट उतार दिया गया है| इस मुस्लिम प्रेमी ने पहले झूठ बोलकर युवती को अपने प्रेम जाल में फंसाया और जब इसकी सच्चाई सामने आई तो इसने युवती की गला दबाकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया|

हालांकि, आरोपी मुस्लिम प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया गया है| चंडीगढ़ पुलिस के मुताबिक, आरोपी मुस्लिम प्रेमी की पहचान बिहार के रहने वाले मोहम्मद शारिक के रूप में हुई है| आरोपी मोहम्मद शारिक को लेकर पुलिस ने आगे की कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है| वहीं, मृतका की पहचान ममता के रूप में बताई जाती है| बताया जाता है कि, मृतक ममता पीछे से उत्तर प्रदेश की रहने वाली थी| यहां परिवार संग किराए पर रह रही थी|

शादीशुदा होने की बात छिपाई

बतादें कि, यह पूरी घटना चंडीगढ़ के बुड़ैल इलाके की है| जहां आरोपी मोहम्मद शारिक ने ममता के घर जाकर ही उसकी हत्या की| मोहम्मद शारिक भी इसी इलाके में किराए पर रह रहा था और डिलीवरी बॉय का काम करता था| मिली जानकारी के मुताबिक, ममता और मोहम्मद शारिक पहले आस-पास में ही किराए के मकान में रहते थे| जहां इसी दौरान दोनों में दोस्ती हो गई थी और धीरे-धीरे प्यार का सिलसिला शुरू हो गया था| लेकिन इस दौरान मोहम्मद शारिक ने अपने शादीशुदा होने की बात छिपाई और जब यह बात ममता को किसी तरह से पता चली और तो उसने तत्काल शारिक से दूरी बना ली और उससे मिलना और बात करना बिलकुल बंद कर दिया|

प्रेम प्रसंग में सफल न होने पाने से गुस्से में था शारिक

बताते हैं कि, जब ममता ने शारिक को अपनी जिंदगी से दूर कर दिया तो यह बात वह बर्दाश्त नहीं कर पा रहा था| ममता के दूरी बना लेने पर भी शारिक उससे बार-बार मिलने की कोशिश करता था| उसे परेशान करता था| इससे ममता भी अपने आप को हैरान महसूस करने लगी और आखिकरकार उसने इस सबकी जानकारी अपनी मां को दी| जिसके बाद ममता की मां ने आरोपी शारिक को ऐसा न करने के लिए समझाया और ममता से हर हाल में दूर रहने को कहा| बताया जाता है कि, ममता की मां ने शारिक   से अपने पास में किराए का मकान भी खाली करवा दिया था| मगर इतना सब कुछ करने के बावजूद शारिक ने ममता का पीछा नहीं छोड़ा| आलम यह रहा है कि उसने ममता की हत्या ही कर डाली|

मां घर लौटी तो ममता अचेत पड़ी थी

बताते हैं कि, आरोपी शारिक ने ममता की हत्या उस वक्त की जब वह अपने घर में एकदम अकेली थी| शारिक घर में घुसा और ममता की गला दबाकर हत्या कर दी| इधर, जब ममता की मां अपने काम से घर वापिस लौटी तो ममता अचेत पड़ी हुई थी| मां ने ममता को उठने के लिए कई आवाजें दीं लेकिन कोई हलचल नहीं हुई| जिसके बाद मां घबरा गई और ममता को अस्पताल ले जाया गया| लेकिन यहां डॉक्टरों ने भी ममता को मृत घोषित कर दिया|

रेप की आशंका

इधर, मृतक ममता के साथ रेप की भी आशंका जताई जा रही है| माना जा रहा है कि हत्या से पहले ममता के साथ रेप किया गया है| हालांकि, अभी इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई है| दोनों का मेडिकल करवाया गया है और सैंपल फारेंसिक लैब भेजे गए हैं।