सावधान: चंडीगढ़ में नकली पुलिस, कांस्टेबल बनी यह महिला, सब इंस्पेक्टर बना घूम रहा था यह शख्स
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

सावधान: चंडीगढ़ में नकली पुलिस, कांस्टेबल बनी यह महिला, सब इंस्पेक्टर बना घूम रहा था यह शख्स

Chandigarh Fake Police News

Chandigarh Fake Police News

Chandigarh Fake Police News : चंडीगढ़ (Chandigarh) में नकली पुलिस का एक गंभीर मामला सामने आया है| चंडीगढ़ की असली पुलिस (Chandigarh Police) ने शहर में इस नकली पुलिस (Fake Police) के एक सब इंस्पेक्टर शख्स और एक महिला कांस्टेबल को गिरफ्तार किया है| दोनों में नकली सब इंस्पेक्टर शख्स की पहचान अंबाला निवासी 24 वर्षीय तेजिंदर सिंह और नकली महिला कांस्टेबल की पहचान डेराबस्सी की रहने वाली 25 वर्षीय कंचन के तौर पर हुई है। पुलिस ने इनके पास से चंडीगढ़ पुलिस के इनके नकली आईडी कार्ड के अलावा और भी कई आईडी कार्ड बरामद किये हैं| इसके साथ ही दोनों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है|

नाके के दौरान आये गिरफ्त में...

मिली जानकारी के अनुसार, चंडीगढ़ में नकली पुलिस होने का खुलासा उस वक्त हुआ जब चंडीगढ़ की असली पुलिस ने सेक्टर-49 एरिया में नाका लगा रखा था| इसी दौरान नकली पुलिस के ये दोनों बाशिंदे गिरफ्त में आ गए| दरअसल, ये दोनों कार में सवार होकर निकल रहे थे| इतने में इनपर नजर पड़ते ही जब चंडीगढ़ पुलिस के मुलाजिमों ने इनकी कार को रोका और पूक्षताक्ष की तो इनका सारा का सारा खेल धरा का धरा रह गया| नकली पुलिस के ये बाशिंदे अब चंडीगढ़ पुलिस की गिरफ्त में आ चुके थे|

पैसे ऐंठने का काम...

बताया जाता है कि, नकली पुलिस का खेल इनतक सीमित नहीं है| इसके पीछे और भी कई लोगों की कड़ी हो सकती है| जिसका खुलासा  आने वाले समय में हो सकता है| बताया जाता है कि नकली पुलिस के इस खेल में लोगों को पागल बनाया जा रहा था| उनसे पुलिस में भर्ती कराने के नाम पर फर्जी तरीके से पैसे ऐंठे जा रहे थे| इसके अलावा नकली पुलिस के ये बाशिंदे लोगों पर अपना रौब भी झाड़ते थे| फिलहाल, यह मामला बेहद गंभीर है| चंडीगढ़ पुलिस के साथ इस तरह का खिलवाड़ बड़े स्तर पर चिंतनीय है| इसके पीछे गहन तरीके से जांच-पड़ताल होनी चाहिये कि आखिर कैसे नकली चंडीगढ़ पुलिस का खेल शुरू हुआ?